कंज्यूमर खबरमासिक पत्रिका

जर्जर भवन में संचालित दिल्ली सरकार की डिस्पेंसरी, स्टाफ व मरीजों पर मंडरा रहा खतरा

पश्चिमी दिल्ली: होलम्बी कलां के मेट्रो विहार फेस-2 बी-ब्लॉक स्थित दिल्ली सरकार की डिस्पेंसरी लगभग 25 वर्षों से संचालित हो रही है, लेकिन इसकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। डिस्पेंसरी की इमारत काफी जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार डिस्पेंसरी की छत सीमेंट शीट की है, जो पीडब्ल्यूडी द्वारा लगाई गई थी। यह शीट जगह-जगह से टूट चुकी है और कई स्थानों पर कटे हुए टुकड़े लटक रहे हैं। तेज हवा या मामूली कंपन से ये शीट नीचे गिर जाती हैं, जिससे यहां कार्यरत स्टाफ और इलाज के लिए आने वाले मरीजों को गंभीर चोट लगने का खतरा बना रहता है। होलम्बी खुर्द रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर सिंह ने बताया कि यह डिस्पेंसरी अपनी निर्धारित जगह पर न होकर पार्क के एक कमरे में चलाई जा रही है। परिसर में चारदीवारी नहीं है और केवल छोटे-छोटे कच्चे कमरों में काम चलाया जा रहा है, जिनकी हालत बेहद खराब है। ऐसे हालात में न तो स्टाफ के लिए सुरक्षित माहौल है और न ही मरीजों के लिए यह स्थान उपयुक्त माना जा सकता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की अव्यवस्था से यह स्वास्थ्य केंद्र एक गलत उदाहरण पेश कर रहा है। उन्होंने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर मांग की है कि डिस्पेंसरी भवन की स्थिति का तुरंत संज्ञान लिया जाए और इसकी मरम्मत या नए भवन की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button