ब्लॉग

Sardar Vallabhbhai Patel Death Anniversary: देश के पहले गृहमंत्री थे सरदार वल्लभभाई पटेल

क्यों कहा जाता था लौह पुरुष

आज ही के दिन यानी की 15 दिसंबर को भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और ‘लौहपुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन हो गया था। वह दृढ़ता, निर्णय क्षमता और अटूट देशभक्ति का प्रतीक थे। वह एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने न जंग और न तलवार से बल्कि अपनी अटल इच्छाशक्ति और राजनीतिक बुद्धिमत्ता से 562 रियासतों को एकजुट करके भारत को अखंड बनाया था। देश की आजादी के बाद भारत की जो तस्वीर हम सभी देखते हैं, वह सरदार पटेल के ‘लौह संकल्प’ का परिणाम है। इसलिए उनको ‘भारत का लौह पुरुष’ भी कहा जाता है। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार
गुजरात के नडियाद में 31 अक्तूबर 1875 को सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म हुआ था। सरदार पटेल में बचपन से ही नेतृत्व और अनुशासन के गुण थे। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से कानून की पढ़ाई की और बाद में एक सफल वकील बने। वहीं गांधीजी के राष्ट्रवादी आह्वन ने सरदार पटेल के जीवन की दिशा बदली।
किसान आंदोलन से बने जननेता
अहमदाबाद के किसान आंदोलन से सरदार पटेल की यात्रा शुरू की और फिर इस यात्रा ने उनको जल्द ही जननेता बना दिया। सरदार पटेल ने किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने देश को दिखाया कि राजनीति का असली मतलब सेवा है, न कि सत्ता।

‘लौह पुरुष’ की उपाधि
देश की आजादी के बाद भारत के सामने जो सबसे बड़ी चुनौती थी, वह 562 रियासतों को एक देश में जोड़ना था। जहां एक ओर कई रियासतें अलग देश बनने की जिद पर अड़ी थीं। लेकिन सरदार वल्लभभाई पटेल की रणनीतिक कुशलता और दृढ़ इच्छाशक्ति से ‘एक भारत’ का सपना साकार किया। जूनागढ़, हैदराबाद और कश्मीर जैसी रियासतों को भारतीय संघ में मिलाना किसी युद्ध से कम नहीं था। लेकिन सरदार पटेल ने इस काम को बिना किसी बड़े संघर्ष के संभव कर दिखाया। इस लोहे जैसी इच्छाशक्ति और स्पष्ट निर्णय क्षमता ने सरदार पटेल को ‘आयरन मैन ऑफ इंडिया’ की उपाधि दिलाई।

सरदार पटेल की कार्यशैली
हालांकि सरदार पटेल का जीवन सरल था, लेकिन उनको विचार कठोर थे। सरदार पटेल न तो बड़े भाषणों में विश्वास रखते थे, न ही दिखावे में। उनका मानना था कि राष्ट्र निर्माण शब्दों से नहीं बल्कि कर्म से होता है। सरदार पटेल का प्रशासनिक कौशल इतना प्रभावी था कि महात्मा गांधी ने उनको ‘भारत का बिस्मार्क’ कहा था।

देश के पहले गृहमंत्री
देश को आजादी मिलने के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल देश के पहले गृहमंत्री और उप-प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने कड़े संघर्ष के बाद 562 रियासतों को देश को अखंड भारत बनाया था।

मृत्यु
वहीं 15 दिसंबर 1950 को 75 साल की उम्र में सरदार वल्लभभाई पटेल का निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button