राशिफल

किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें करना होगा सूझबूझ से काम…

ज्योतिषाचार्य राजेश खन्ना के अनुसार वर्ष 2026 हम सभी के लिए कैसा रहेगा, क्या करें और क्या न करें, अनेक उपायों को लेकर 12 राशियों पर अपने विचार रख रहे हैं की कैसा रहेगा नया साल।

Rajesh Khanna

Rashifal Bhagy

मेष लग्न या मेष राशि…

साल की शुरुआत प्लानिंग अनुशासन और मेहनत के साथ होगी। महीना इस राशि के जातकों के लिए जोश से भरा रहेगा, लेकिन होश में रहना होगा, न की जोश में होश खो बैठें। जैसे-जैसे इस महीने की तिथि बढ़नी शुरू होगी वैसे-वैसे ही आप में ऊर्जा का संकल्प बढ़ाना शुरू हो जाएगा। इसलिए आपको उतावलापन, खतरनाक ड्राइविंग या झगड़े से बचने की सलाह दी जाती है। काम में नई शुरुआत प्रमोशन या नई जिम्मेवारियां मिलने की संभावना है। इसलिए केवल अपनी मेहनत पर फोकस रखें। घर के बुजुर्गों बच्चों से विवादित संवादों से बचें, प्यार से स्पष्ट संवाद करने की कोशिश करें न की अहंकारी बनकर। करियर में ऊंचाइयों के लिए सूर्य को जल दें। हनुमान चालीसा सदा आपके लिए योगकारी है। शनिवार को पीपल के नीचे सरसों का तेल का दीपक जलाने से लक्ष्मी सदा इस राशि के जातकों पर प्रसन्न रहेगी।
कर्क लग्न या कर्क राशि…
कर्म का भाग्य से टकराव होने का समय आ रहा है। परिवार के साथ यात्रा का समय है। वाणी में तीखापन आ सकता है, आपके द्वारा लिए गए निर्णयों को सन्देह की नजर से देखा जा रहा है। लीगल एडवाइजरी और कंसल्टेंसी से जुड़े मैनेजमेंट वाले लोगों के लिए डिसीजन मेकिंग का समय है। परिवार में पत्नी बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। महिला फूड लिक्विड कंसल्टेंसी से जुड़े हुए मामलों में लाभ संभव है। सोमवार को चावल या दूध का दान करें।
वृषभ लग्न या वृषभ राशि…
घर पर नया इंटीरियर लाने का सुनहरा मौका मिलेगा। यात्रा की तैयारी कर लें। करियर में शुरुआत, नये प्रोजेक्ट की शुरुआत, नये रिश्तों की शुरुआत। आपकी प्राथमिकता स्वास्थ्य, काम और परिवार में समय का संतुलन बनाना ही रहनी चाहिए। दूसरे का पैसा आपके पास चलकर आने की संभावनाएं बन रही हैं। सैलेरी इंक्रीमेंट, एक्स्ट्रा इनकम के अवसर बन रहे हैं। निर्णय करने से पूर्व अपने डिसीजंस डॉक्यूमेंट को अच्छी तरह वेरीफाई कर लें। किसी भी तरह की शॉर्ट टाइम शेयर मार्केट से बचें। देवी माता के मंदिर में शुक्रवार को खीर और बताशे चढ़ाना इस राशि वालों के लिए शुभ है।
मिथुन लग्न या मिथुन राशि…
इस राशि के लोगों का पूरा महीना कुल मिलाकर पॉजिटिव है, लेकिन दसवें घर में शनि की स्थिति मेहनत और सावधानी दोनों की तरफ चिन्हित कर रही है। इनके बॉस ज्यादा मेहनत की अपेक्षा कर रहे हैं। परिवार और ऑफिशियल रिलेशनशिप में ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी तरह के वाद विवाद प्रतिष्ठा पर प्रश्न चिन्ह लगा सकते हैं। बड़ा निवेश बड़ी पॉलिसीज को धीरे-धीरे इंप्लीमेंट करने का समय है। प्रेम संबंधों या नए प्रेम संबंध बनाने के लिए संकेत शुभ हो सकते हैं। परिवार में धर्मपत्नी से सम्मान को ठेस लगाना, क्लेश या बहस करना पक्ष में नहीं है। अतिथि या ग्राहक देवो भव इस महीने मूल मंत्र रहेगा।
सिंह लग्न या सिंह राशि…
यात्रा और लॉजिस्टिक्स का दिमाग में मनन कर रहे हैं। नई क्रिएटिविटी में इंवॉल्व करें इस पर विचार का सही समय है। अकेला समझते समझते क्यों अकेले होते जा रहे हैं। ईगो और इमोशंस का संघर्ष चल रहा है। ईगो जीतने को तैयार, पब्लिक डीलिंग में अपनी लैंग्वेज संभालनी होगी। तांबे के लोटे में सूर्य को जल दें।
कन्या लग्न या कन्या राशि…
मेहमानों को घर बुला खुश होने का समय है। आपके दुश्मन अपने आप ही खत्म हो रहे हैं। नया घर लेने का विचार कर रहे हैं तो आगे बढ़ें, ध्यान मेडिटेशन के लिए उपयुक्त समय है। भाग्य आपका साथ दे रहा है। पार्टनर या स्पाउस से वाद विवाद में न उलझें, प्लानिंग ऑडिटिंग अकाउंटिंग राइटिंग वालों के लिए अनुकूल समय है। बुधवार को हरी सब्जी या मूंग की दाल का दान देना अच्छा है।
तुला लग्न या तुला राशि…
दुश्मनी या बीमारी पर ध्यान दें तो एक के बढ़ते ही दूसरी बढ़ जाएगी। अपनी माता या घर की महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खुद्दार व्यक्तित्व पूरी तरह से सबको नजर आ रहा है। अपने धर्म को मानने का सही समय है, अपनी प्लानिंग अपने विचारों या अपने बच्चों से जुड़े हुए निर्णय संभल कर लें। लोअर बैक, किडनी, शुगर और स्किन रिलेटेड इश्यूज पर ध्यान दें। सुगंध का और सफाई का अपने आसपास पूरा-पूरा ध्यान रखें। हर शुक्रवार सफेद वस्त्र चावल दूध का दान दें।
धनु लग्न या धनु राशि…
इस राशि वालों की खुद की पर्सनैलिटी में काफी चेंज आ रहा है। अपने दोस्तों और भाई बहनों से संबंध संभालें। पत्नी या पार्टनर से अनावश्यक वाद विवाद में न पड़ें। बीमारी को लेकर घर में चिंता बनी रह सकती है। मामा के यहां भी परेशानी का माहौल रह सकता है। पिता, गुरु, मैंटर और बड़ों की सलाह महत्वपूर्ण रहेगी। टीचिंग, लॉ कंसलटेंसी, ट्रैवल, एजुकेशन से जुड़े लोगों का समय बेहतर है। गुरु, पिता और शिक्षक का सम्मान करें। धर्म और नैतिकता के अनुरूप काम करें। बृहस्पतिवार को चने की दाल या हल्दी का दान करें।
वृश्चिक लग्न या वृश्चिक राशि…
अपनों को आपकी फिक्र है, आपको यह बात समझनी चाहिए। अपनी भाषा में रूखापन आपके ऑफिस और घर दोनों जगह विरोध का सामना करवा सकता है। सबका स्वास्थ्य घर में ठीक रहे इस बात का विशेष ध्यान रखें। अपने पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता लाने का सही समय है। नौकरी में ट्रांसफर का सोच रहे हैं तो सही सोच रहे हैं। छुपे हुए दुश्मन और पॉलिटिक्स से सावधान रहें। इंश्योरेंस टैक्स डिफेंस आकल्ट रिसर्च इन्वेस्टिगेशन स्ट्रेटजी बनाने वालों के लिए सही समय है। बीपी पाइल्स रिप्रोडक्टिव सिस्टम और रेस्पिरेटरी सिस्टम से जुड़ी हुई परेशानियां समक्ष आ सकती हैं। मंगलवार को मसूर की दाल का दान करें।
मकर लग्न या मकर राशि…
डिसिप्लिन को बोझ न समझें। काम से ही आपकी पहचान बनेगी। हर समय पैसा ही पैसा, सोचकर नींद खराब करने से कोई लाभ नहीं होगा। नई यात्रा करें, नदियां व पहाड़ आपके इंतजार में हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सही खाना पीना ही डाइजेशन को अच्छा रख सकता है। मनोरंजन का सही समय है। भाषा पर कंट्रोल करना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कैसे करें, यह असमंजस बना रहेगा। दोस्त, घर, परिवार के साथ समय व्यतीत करें। घुटने, जॉइंट्स, दांत और स्किन संबंधी समस्या का ध्यान रखें। शनिवार को काले तिल सरसों के तेल का दान करें।
कुंभ लग्न या कुंभ राशि…
इन राशि वालों का समय है, ईश्वर भी चाहते हैं कि उनकी आराधना करें। पैसा जोड़ने की इच्छा है, लेकिन खर्चा है की कम होने का नाम नहीं लेता। छोटी-छोटी इच्छाओं को पूरा करें, अपना मन न मारें। ज्यादा भोगने के चक्कर में रोगों को निमंत्रण देना खतरनाक है। पुराने ढांचे को तोड़ नई अप्रोच बनाएं। टेक्नोलॉजी डाटा एस्ट्रोलॉजी पॉलिसी रिफॉर्म नेटवर्किंग सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए जनवरी माह अधिक भागदौड़ और मुनाफा कम वाला रहेगा। पार्टनर या पत्नी की शिकायत रहेगी कि आपके पास उनके लिए ही समय नहीं है। अंकल्स नर्व सरकुलेशन और स्लिप संबंधित परेशानियां सेवा और इनोवेशन साथ-साथ चलते रहना चाहिए। कंबल का दान बुजुर्गों राहगीरों और जिनके सर पर छत नहीं उनके लिए देना लाभदायक रहेगा।
मीन लग्न या मीन राशि…
पैसे का आवागमन में उतार चढ़ाव महसूस हो रहा है। मूड स्विंग की प्रॉब्लम से जूझना पड़ सकता है। घर में काम और काम में घर बिना वजह ही आ रहा है। काम का बोझ आपकी सीनियरिटी को दिखा रहा है। ऑफिस में आपकी वाहवाही से आपके दुश्मन परेशान हैं। विदेश घूमने का अच्छा संयोग बना हुआ है। बाहर की आवाज छोड़ अपने अंतर्मन की आवाज पर ध्यान दें। आकल्ट स्पिरिचुअलिटी, एनजीओ, हॉस्पिटल, एजुकेशन कंसल्टेंसी और हीलिंग संबंधित लोगों का महीना है। पानी और नींद की कमी नुकसान कर सकती है। किसी भी तरह के नशे से दूरी बनाकर रखें। ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का 108 बार निर्मित रूप से पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button