खेल

कबड्डी चैंपि‌यनशिप की हुई शुरुआत

दिल्ली राज्य कबड्डी संघ के महासचिव रामबीर सिंह के अनुसार दिल्ली स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग का शुभारंभ

नई दिल्ली। दिल्ली राज्य कबड्डी संघ के महासचिव रामबीर सिंह के अनुसार दिल्ली स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग का शुभारंभ शनिवार को पूर्व सांसद एवं दिल्ली स्टेट कबड्डी एसो‌सिएशन के अध्यक्ष रमेश बिधूड़ी ने किया। इस मौके पर निगम पार्षद ब्रह्म सिंह, प्रवीण चौहान निगम, आयोजन समिति के चेयरमैन निरंजन सिंह, एमएस त्यागी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। महिला एवं पुरुष वर्ग में दिल्ली के 11 जिलों की टीम भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच में पुरुष वर्ग में नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट को 21 अंकों के मुकाबले 31 अंकों से हराया। नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट ने शाहदरा डिस्ट्रिक्ट को 18 अंकों के मुकाबले 28 अंकों से हराया। वहीं महिला वर्ग के मैच में साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट ने साउथ डिस्ट्रिक्ट को 20 अंकों के मुकाबले 38 अंकों से हराया और नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट ने नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट को 31 अंकों के मुकाबले 41 अंकों से हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button