दिल्ली

मोलड़बंद स्कूल नंबर-2 में मनाया गया वार्षिकोत्सव

बदरपुर विधानसभा के अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय नंबर-2 में शनिवार को वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया...

नई दिल्ली, कंज्यूमर खबर। बदरपुर विधानसभा के अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय नंबर-2 में शनिवार को वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्या मंजू गौतम के निर्देशन में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एनसीसी में शामिल छात्राओं ने भी परेड में शामिल होकर भव्य प्रदर्शन किया। बच्चों ने देश भक्ति से जुड़े पेश किए और राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस के मौके पर गत वर्ष विभिन्न कक्षाओं में अव्वल आने वाली छात्राओं को सर्टि‌फिकेट, मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या मंजू गौतम ने छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन करने और सहयोगी शिक्षकों की बेहतर परिणाम आने पर खूब प्रशंसा की। कार्यक्रम में दक्षिण दिल्ली के सांसद प्रतिनिधि एवं सांसद पुत्र सुरेन्द्र सिंह बिधूड़ी मुख्य अतिथि के रूप में उप‌स्थित रहे। उन्होंने मंच से छात्राओं को सम्मानित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर निगम पार्षद गुड्डी चौधरी, भाजपा नेता रविंदर चौधरी, इस्पात मंत्रालय भारत सरकार में मीडिया एवं संचार प्रमुख अमन गुप्ता, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की लीडर ट्रेनर व दिल्ली राज्य सचिव इंडियन स्काउट्स एंड गाइड्स फेलोशिप प्रीति आनंद आ‌दि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button