उत्तर प्रदेश

भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) ने मुख्यमंत्री के नाम मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट, सेक्टर-19, नोएडा, जनपद गौतम बुद्ध नगर को मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया...

नोएडा, कंज्यूमर खबर। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट, सेक्टर-19, नोएडा, जनपद गौतम बुद्ध नगर को मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष परविन्दर सिंह यादव ने कहा कि आज हमने सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है तथा उनसे निवेदन किया है कि प्रकरण का संज्ञान लेते हुए उचित एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में मुख्य रूप से “यादव जी की लव स्टोरी” नामक प्रस्तावित फिल्म को लेकर चिंता व्यक्त की गई। संगठन का कहना है कि उक्त फिल्म के शीर्षक में प्रयुक्त जाति सूचक शब्द के कारण यादव समाज सहित अन्य बिरादरियों में असंतोष एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 27 फरवरी को फिल्म के प्रस्तावित प्रदर्शन से पूर्व प्रशासन इस विषय पर गंभीरता से विचार करे तथा सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी जाति विशेष के नाम का प्रयोग अत्यंत संवेदनशील विषय है और सभी समाज समान रूप से आदरणीय हैं। संगठन ने प्रशासन से अनुरोध किया कि मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर सामाजिक समरसता को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाए। अंत में संगठन ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य समाज में शांति, भाईचारा एवं पारस्परिक सम्मान बनाए रखना है। इस अवसर पर एम.पी. यादव  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विनोद यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा, प्रेम सिंह प्रदेश महासचिव, नरेंद्र यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, सोनू यादव प्रदेश संगठन मंत्री, चंदन यादव पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष, राजन ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष, गौरव भाटी प्रदेश उपाध्यक्ष, जोगिंदर यादव जिला उपाध्यक्ष, रविंद्र यादव प्रदेश सचिव, शिवम शर्मा नोएडा महानगर अध्यक्ष, कोशिंदर यादव, राजीव यादव, ललित गुर्जर, विपिन यादव, (होशियारपुर), चंद्रप्रकाश यादव, प्रकाश पहलवान प्रजापति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button