दिल्ली

इस दिन से फिर दिल्ली में बढ़ेगी ठिठुरन

राष्ट्रीय राजधानी में फरवरी की शुरुआत में तेज धूप, बढ़ता तापमान और कोहरे की कमी ने लोगों को यह एहसास दिला दिया है कि शायद सर्दी अब विदा लेने वाली...

नई दिल्ली, कंज्यूूमर खबर। राष्ट्रीय राजधानी में फरवरी की शुरुआत में तेज धूप, बढ़ता तापमान और कोहरे की कमी ने लोगों को यह एहसास दिला दिया है कि शायद सर्दी अब विदा लेने वाली है। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो अभी ठंड पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। मौसम एक बार फिर यू-टर्न लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 9 फरवरी से उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक देखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे इन इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे मैदानी राज्यों में 9 और 10 फरवरी को मौसम बदल सकता है। इन दिनों सर्द हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही आंशिक बादल और हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली-एनसीआर में हवा की रफ्तार 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। फरवरी के मध्य और तीसरे सप्ताह के दौरान हल्की बारिश के भी आसार जताए गए हैं। कुल मिलाकर, फरवरी में सर्दी अभी पूरी तरह विदा नहीं हुई है और मौसम के इस यू-टर्न से ठंड एक बार फिर लोगों को महसूस हो सकती है।

दिल्ली की हवा में मामूली राहत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार जरूर देखने को मिला, लेकिन प्रदूषण की समस्या अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 196 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। यह शनिवार की तुलना में बेहतर है, जब दोपहर 4 बजे एक्यूआई 227 दर्ज किया गया था और हवा ‘खराब’ श्रेणी में थी। हालांकि औसत स्तर में सुधार हुआ है, लेकिन शहर के कई इलाकों में प्रदूषण अब भी चिंता बढ़ा रहा है। मुंडका में सबसे खराब स्थिति देखने को मिली, जहां एक्यूआई 266 दर्ज किया गया। इसके अलावा पूसा (257), नरेला (247), रोहिणी (247), अशोक विहार (243), जहांगीरपुरी (242) और वजीरपुर (239) में भी हवा ‘खराब’ श्रेणी में रही। नेहरू नगर, शादिपुर, बवाना, विवेक विहार, सिरीफोर्ट और चांदनी चौक जैसे इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर 220 से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं कुछ क्षेत्रों में हवा की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही। श्री अरबिंदो मार्ग में सबसे कम एक्यूआई 126 दर्ज किया गया। आईजीआई एयरपोर्ट, आया नगर, लोदी रोड, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, आईआईटी दिल्ली और मंदिर मार्ग में हवा ‘मध्यम’ श्रेणी में बनी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button