India Innovates 2026: भारत-फ्रांस डीप टेक गठबंधन और मजबूत
Prime Minister Narendra Modi और French President Emmanuel Macron ने फ्रांस के नीस में पैले दे एक्सपोज़िशन दे नीस में भारत इनोवेट्स 2026 (India Innovates 2026) के प्रथम संस्करण का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया...
पीयूष गोयल ने अतिथियों का किया स्वागत
केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल तथा सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. अजय कुमार सूद सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने Innovation and Technology के क्षेत्र में भारत की बढ़ती नेतृत्व क्षमता पर ज़ोर दिया और कहा कि भारत बड़े पैमाने पर और तेज़ी से नवाचार करता है। भारत एक टिकाऊ भविष्य के लिए नवाचार करता है, और भारत पूरी दुनिया के लिए नवाचार करता है। नवाचार भारत के डीएनए में है। ‘भारत इनोवेट्स’ दुनिया के लिए एक निमंत्रण है कि वे भारत के साथ मिलकर ग्लोबल नवाचार का अगला अध्याय तैयार करें।
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने की भारत के शानदार नवाचार इकोसिस्टम की सराहना
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत के शानदार नवाचार इकोसिस्टम की सराहना की और कहा कि मेरा पक्का विश्वास है कि आज नीस (Nice) में भारत के बाहर पहली बार आयोजित ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम, हमारे दोनों देशों को जोड़ने वाले मज़बूत रिश्तों का सशक्त प्रमाण है। ये रिश्ते लंबे समय से चली आ रही टेक्नोलॉजी, विज्ञान और उद्योग की साझेदारी पर आधारित हैं, जिसमें हाल के वर्षों में ज़बरदस्त बदलाव आया है। ये संबंध लंबे समय से चली आ रही तकनीकी, वैज्ञानिक और औद्योगिक साझेदारी पर आधारित हैं, जिसने हाल के वर्षों में उल्लेखनीय परिवर्तन देखा है। यह इस बात को भी दर्शाता है कि हमारी वैज्ञानिक, उद्यमशील और औद्योगिक क्षमताओं के माध्यम से हमारे दोनों देशों के पास मिलकर निर्माण करने के लिए अभी बहुत कुछ है।”

उद्घाटन के बाद, दोनों नेताओं ने भारत इनोवेट्स इनोवेशन पैविलियन का दौरा किया। यहां भारतीय नवप्रवर्तकों और देश के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों द्वारा विकसित 120 अत्याधुनिक तकनीकों और क्रांतिकारी नवाचारों (120 state of the art technologies and revolutionary innovations) को प्रदर्शित किया गया। ये नवाचार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), सेमीकंडक्टर, जैव प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, ऊर्जा, उन्नत विनिर्माण, गतिशीलता और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी बायोटेक्नोलॉजी, जैसे क्षेत्रों से जुड़े थे।
दुनिया भर के निवेशकों के साथ साझेदारियों को मिलेगा बढ़ावा
India Innovates का उद्देश्य Indian deeptech innovations को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित और प्रोत्साहित करना है, ताकि दुनिया भर के निवेशकों, उद्योग जगत, संस्थानों और नवप्रवर्तकों के साथ साझेदारियों को बढ़ावा मिल सके। इससे विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, शिक्षा और उद्यमिता के क्षेत्रों में भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के साथ-साथ वैश्विक नवाचार नेटवर्क में भारत की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है।

14 से 16 जून तक आयोजित होगा कार्यक्रम
14 से 16 जून 2026 तक तीन दिन तक आयोजित होने वाला भारत इनोवेट्स 2026 एक व्यापक कार्यक्रम है, जिसमें 11 High level panel discussions, विभिन्न क्षेत्रों पर केन्द्रित मास्टरक्लास, क्यूरेटेड बी2बी मैचमेकिंग बैठकें, 50 से अधिक Startups की भागीदारी वाले विशेष निवेशक पिच सत्र, तथा वैश्विक निवेशकों, कॉर्पोरेट संस्थाओं, विश्वविद्यालयों, इनक्यूबेटरों और नीति-निर्माताओं के साथ समर्पित नेटवर्किंग सत्र शामिल हैं। यह कार्यक्रम वैश्विक उद्योग जगत के नेताओं, निवेशकों, शिक्षाविदों और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों को एक मंच पर लाता है, जहां वे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सेमीकंडक्टर, जैव प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, ऊर्जा, उन्नत विनिर्माण, अंतरिक्ष, रक्षा और जलवायु प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों में उभरते अवसरों पर विचार-विमर्श करेंगे।
भविष्य में नवाचार इकोसिस्टम को मिलेगा बढ़ावा
भारत इनोवेट्स का first edition भारत और फ्रांस की उस साझी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके अंतर्गत दोनों देश सहयोग, प्रतिभा और परिवर्तनकारी प्रौद्योगिकियों से प्रेरित भविष्य-के लिए तैयार एक Innovation ecosystem तैयार करने को बढ़ावा देना चाहते हैं।



