एजुकेशनदिल्ली एनसीआर

आईपी विवि के नेशनल लेवल टेस्ट्स एवं मेरिट आधारित प्रोग्राम में अब 30 मई तक आवेदन

आईपी यूनिवर्सिटी के नेशनल लेवल टेस्ट्स एवं मेरिट आधारित प्रोग्राम में दाख़िले के लिए अब 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन किया...

Consumer Khabar: आईपी यूनिवर्सिटी के नेशनल लेवल टेस्ट्स एवं मेरिट आधारित प्रोग्राम में दाख़िले के लिए अब 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। पहले उन प्रोग्राम में दाख़िले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई थी। आवेदकों को सलाह है कि वे सही प्रोग्राम एवं प्रोग्राम कोड का चयन करें। आवेदन जल्दबाजी में न करें और इत्मीनान से सही प्रोग्राम एवं प्रोग्राम कोड के लिए आवेदन करें।
सीईटी, नेशनल लेवल टेस्ट, मेरिट आधारित प्रोग्राम में आवेदन के लिए अलग- अलग लिंक है। आवेदन के समय उसका ध्यान रखें। सीईटी आधारित प्रोग्राम में अब आवेदन का विकल्प उपलब्ध नहीं है। इस तरह के कुछ प्रोग्राम में सीट बचने पर सीयूईटी स्कोर से भी दाख़िले होते हैं। सभी संभावित आवेदकों से अनुरोध है कि वे इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in
विजिट करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button