दिल्ली एनसीआरदेश

बदला मौसम, 100 की स्पीड में चलेंगी हवाएं

उत्तर भारत समेत देशभर के कई हिस्सों में मौसम करवट लेने जा रहा है। भीषण गर्मी की मार झेल रहे कई राज्यों में आंधी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया...

Consumer Khabar:  उत्तर भारत समेत देशभर के कई हिस्सों में मौसम करवट लेने जा रहा है। भीषण गर्मी की मार झेल रहे कई राज्यों में आंधी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इससे उत्तर पश्चिम भारत, राजस्थान, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कमी आएगी। वहीं, अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी और उससे सटे पूर्वी भारत में आज 28 मई को दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग (Meteorological Department) की चेतावनी है कि 28 मई से 31 मई यानी कि चार दिन के दौरान, उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत में तेज हवाओं (Strong wind) के साथ मध्यम से भीषण आंधी-तूफान आने वाला है। इस दौरान, कई जगह 100 की स्पीड से तेज हवाएं भी चलेंगी।

बिजली कड़के के साथ बारिश का अनुमान

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 28 मई को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। 28 मई और एक से तीन जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में और 28 मई व 31 मई से तीन जून के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपरा में अलग-अलग जगहों पर भारी बरसात होगी।

इन राज्यों में भी बदला मौसम

दक्षिण भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा कि आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना में 28 मई से एक जून के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 31 मई से एक जून के दौरान, रायलसीमा में 30 से 31 मई के दौरान गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ छिटपुट से मध्यम बारिश की संभावना है। आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में 28 से 29 मई के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 28-30 मई के दौरान, गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 28-31 मई के दौरान केरल, माहे में 28 से 29 मई और एक से तीन जून के दौरान, लक्षद्वीप में एक से तीन जून के दौरान छिटपुट बारिश बारिश होने की संभावना है।

क्या कहता है मौसम विभाग

पूर्वी भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि 28 मई से तीन जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 28-29 मई को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में, गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। 29 मई को गंगा के मैदानी इलाकों, 29 मई को बिहार, गरज के साथ आंधी और 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी आंधी का अलर्ट है। 29 मई को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, 28-31 मई के दौरान झारखंड, ओडिशा में, 28-30 मई को बिहार में गरज के साथ आंधी जिसकी स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटे होगी की आने की संभावना है। 29-31 मई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, 28 मई को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में, 29 मई को बिहार में, 28-30 मई के दौरान ओडिशा में छिटपुट बारिश होगी। 29 मई को बिहार में ओले गिरेंगे।

दिल्ली में एसआईआर की घंटी बजी, जानिए कब से शुरू होगा अभियान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button