एजुकेशन

आईपी विवि के लेटरल एंट्री टू बी-टेक प्रोग्राम की दूसरी ऑफ़लाइन काउंसलिंग 9 जून को

आईपी यूनिवर्सिटी के लेटरल एंट्री टू बी-टेक प्रोग्राम (बीएससी ग्रेजुएट्स के लिए) में दाखिले के आयोजित होने वाली दूसरी ऑफलाइन काउंसलिंग 9 जून को द्वारका कैंपस

Consumer Khabar: आईपी यूनिवर्सिटी (IP University) के लेटरल एंट्री टू बी-टेक प्रोग्राम (बीएससी ग्रेजुएट्स के लिए) में दाख‌िले के आयोजित होने वाली दूसरी ऑफलाइन काउंसलिंग 9 जून को द्वारका कैंपस में आयोजित की जाएगी। उसी दिन आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत मेरिट के आधार पर सीटों का भी कर दिया जाएगा।

सफल उम्मीदवार काउंसलिंग में ले सकते हैं भाग 
इस प्रोग्राम के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के सभी सफल उम्मीदवार इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। काउंसलिंग के दिन यूनिवर्सिटी कुलसचिव के नाम से निर्गत 96 हज़ार रुपये का बैंक ड्राफ्ट, चार पासपोर्ट आकार के फ़ोटो, सीईटी का एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड, ऑनलाइन भरा हुआ फ़ॉर्म,जन्म तिथि का प्रमाण पत्र, इत्यादि साथ लाना हैं। 129 कोड वाले इस प्रोग्राम की दूसरी काउंसलिंग के बाद सीट खाली रहने पर ओपन हाउस काउंसलिंग भी उसी दिन की जाएगी। इस काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक सभी आवेदक इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.ipu.ac.in और http://www.ipu.admissions.nic.in देखते रहें।

मालवीय नगर अग्निकांड, पांच मंजिला होटल में लगी आग, विदेशी नागरिकों समेत 21 की मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button