आज फिर हाईकोर्ट के समक्ष पेश होंगे अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज आबकारी नीति मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश...

Consumer Khabar: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज आबकारी नीति मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होंगे। आज सुबह 10:30 बजे केजरीवाल एक बार फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट के सामने पेश होंगे।
इससे पहले गुरुवार को अरविंद केजरीवाल हाईकोर्ट में वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए पेश हुए थे। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति स्वर्णा कांता शर्मा पर शराब नीति मामले में सीधा हितों का टकराव का आरोप लगाते हुए गुरुवार को अतिरिक्त हलफनामा दाखिल कराया। न्यायमूर्ति शर्मा ने रजिस्ट्री को हलफनामा रिकॉर्ड पर लेने का निर्देश दिया।
साथ ही स्पष्ट किया कि वे फैसला सुनाए जाने के बाद मामले को दोबारा नहीं खोल रही हैं। इस मामले में कोर्ट ने 13 को फैसला सुरक्षित रख लिया था। हलफनामे में केजरीवाल ने दावा किया कि न्यायमूर्ति शर्मा के बच्चे केंद्र सरकार के एमपैनल्ड वकील हैं। केजरीवाल ने कहा कि डायरेक्ट कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट’ है, जिससे उनकी रिक्यूजल (खुद को मामले से अलग करने) की मांग और मजबूत हो गई है। गौतलब है कि केजरीवाल ने 13 अप्रैल को भी जज पर कई आपत्तियां जताई थीं।




