प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष : सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने और देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर दिल्ली में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और जनप्रतिनिधि संगठनों द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, डॉ. पंकज कुमार सिंह, रविन्द्र इन्द्राज सिंह तथा मनजिंदर सिंह सिरसा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने मंदिरों, गौशालाओं और धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना की...

Consumer Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में केंद्र सरकार (Central government) के 12 वर्ष पूर्ण होने और देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर दिल्ली में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और जनप्रतिनिधि संगठनों द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, डॉ. पंकज कुमार सिंह, रविन्द्र इन्द्राज सिंह तथा मनजिंदर सिंह सिरसा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने मंदिरों, गौशालाओं और धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना की।
इन सभी नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने सुशासन (Good governance), आधारभूत संरचना, डिजिटल परिवर्तन, महिला सशक्तीकरण, सामाजिक कल्याण, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जन धन योजना, मुद्रा योजना और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों को आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताया। इस दौरान ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई और प्रधानमंत्री मोदी की 4,399 दिनों की निरंतर जनसेवा को लोकतांत्रिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की गई।
बिना किसी अवकाश के निरंतर राष्ट्रसेवा का अनूठा उदाहरण हैं प्रधानमंत्री मोदी : सीएम गुप्ता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने बुधवार को किशनगंज स्थित पिंजरापोल गौशाला पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद योगेन्द्र चंदोलिया, चांदनी चौक वार्ड से निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री के समर्पण को सभी के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित किया है। देश की सेवा का सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के दौरान उन्होंने बिना किसी अवकाश के निरंतर राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके विजन के कारण ही आज भारत वैश्विक मंच पर सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी की ओर से वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोटि-कोटि धन्यवाद करती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत ‘विकसित राष्ट्र’ बनने के अपने लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करेगा।
विकासपुरी में हनुमान चालीसा का पाठ और हवन-पूजन का आयोजन
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लगातार 4399 दिनों की जनसेवा पूरी करने और भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करने के अवसर पर दिल्ली के स्वास्थ्य, परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह (Pankaj kumar singh) ने विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र के कुंवर सिंह नगर और आस-पास के क्षेत्रों में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री ने विकासपुरी के कुंवर सिंह नगर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में एक विशेष हनुमान चालीसा पाठ और हवन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के दौरान देश की समृद्धि, सुरक्षा, प्रगति और ‘विकसित भारत’ के विज़न को पूरा करने और प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और यशस्वी नेतृत्व के लिए विशेष प्रार्थना की गई। उन्होंने इलाके में कई स्थानों का दौरा किया और पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और सामाजिक प्रतिनिधियों से बातचीत की। कार्यक्रमों के दौरान मौजूद नागरिकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की परिवर्तनकारी विकास यात्रा पर विस्तार से चर्चा की और पिछले बारह वर्षों में हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।
पीएम का कार्यकाल एक आत्मविश्वासी और उभरते भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है : विजेन्द्र गुप्ता
प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक कार्यकाल भारत के राजनीतिक एवं विधायी इतिहास को नए स्वरूप में परिभाषित करने वाला सिद्ध हुआ है। उनकी दूरदर्शी सोच ने हमारी विधान संस्थाओं को केवल बहस के मंचों से आगे बढ़ाकर तीव्र राष्ट्रीय विकास के प्रभावी माध्यमों में परिवर्तित किया है, यह बात दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता (Vijendra Gupta) ने बुधवार को प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी को देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कही। गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने ऐतिहासिक लगातार तीसरे कार्यकाल के दौरान 4,399 दिनों की सेवा पूर्ण करना उनके नेतृत्व में जनता के सतत विश्वास का प्रतीक है तथा भारत की लोकतांत्रिक एवं राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। पिछले एक दशक को जनसेवा की अभूतपूर्व पहुंच और व्यापकता का कालखंड बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मार्गदर्शक सिद्धांतों के अनुरूप शासन व्यवस्था ने विकास के लाभों को अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि कल्याण को सशक्तिकरण से, प्रौद्योगिकी को पारदर्शिता से तथा विकास को समावेशन से जोड़ने के परिणामस्वरूप ऐसी शासन प्रणाली विकसित हुई है, जिसमें नागरिक नीति निर्माण और उसके क्रियान्वयन के केंद्र में हैं।
दशकों के अथक परिश्रम, सेवा, सुशासन और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प …
प्रधानमंत्री की लंबी आयु के लिए श्री श्री राधा माधव (इस्कॉन) मंदिर, सेक्टर-25, रोहिणी में विशेष पूजा-अर्चना, प्रार्थना एवं महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह (Ravindra Indraj Singh) ने भगवान श्रीकृष्ण के श्रीचरणों में राष्ट्र की समृद्धि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफल राष्ट्रसेवा के लिए विशेष प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दशकों के अथक परिश्रम, दूरदर्शी नेतृत्व और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ प्रधानमंत्री ने नवभारत की सशक्त नींव रखी है। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, सामाजिक न्याय, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है तथा विश्व मंच पर भारत का गौरव अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि दशकों की तपस्या, कठोर परिश्रम और राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करते हुए पीएम ने सर्वाधिक अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर एक अभूतपूर्व इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि केवल एक राजनीतिक मील का पत्थर नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, स्नेह और उनके नेतृत्व के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है।
सिरसा ने पीएम के 12 वर्षों के परिवर्तनकारी नेतृत्व, सेवा और राष्ट्र निर्माण की सराहना की
दिल्ली सरकार के पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव, उद्योग तथा खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirasa) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर दिल्ली के अनेक मंदिरों के दर्शन कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए पूजा और प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने राजौरी गार्डन स्थित ब्राह्मण समाज मंदिर, चौखंडी चौक हनुमान मंदिर तथा विष्णु गार्डन के एस-ब्लॉक स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिरों के दर्शन के दौरान मंत्री सिरसा ने स्थानीय निवासियों, श्रद्धालुओं एवं समुदाय के सदस्यों से संवाद किया। उपस्थित नागरिकों ने प्रधानमंत्री के अथक परिश्रम, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। अनेक लोगों ने साझा किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों ने उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है तथा देश के भविष्य के प्रति उनके विश्वास को और मजबूत किया है।
सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नेतृत्व में 12 वर्षों का गौरवशाली सफर निःस्वार्थ सेवा, सुशासन और राष्ट्र विकास के प्रति अटूट समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है। अंत्योदय के सिद्धांत तथा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के विज़न से प्रेरित होकर उन्होंने करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाओं को साकार किया है और विकसित भारत की मजबूत नींव रखी है।”
मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने पीएम का राष्ट्रसेवा के 4,399 दिनों को किया नमन

दिल्ली सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह (Pravesh Sahib Singh) ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय गौरव और वैश्विक प्रतिष्ठा के एक नए युग का अनुभव किया है। देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनना केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के अटूट विश्वास, स्नेह और समर्थन का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान और प्रभु श्रीराम के चरणों में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा एवं शक्ति की कामना की गई। इस दौरान प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्रसेवा को समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, जनकल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने प्रार्थना की गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले वर्षों में भी अपने दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व से भारत को प्रगति, समृद्धि और वैश्विक नेतृत्व के मार्ग पर आगे बढ़ाते रहें तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में देश का मार्गदर्शन करते रहें।




