जोफ्रा आर्चर के शानदार प्रदर्शन से राजस्थान रॉयल्स अंतिम चार में
आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जोफ्रा आर्चर ने पहले तो बल्लेबाजी से कमाल करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 15 गेंदों में 1 चौका और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 32 रन 213 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बनाए...

Consumer Khabar: आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जोफ्रा आर्चर ने पहले तो बल्लेबाजी से कमाल करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 15 गेंदों में 1 चौका और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 32 रन 213 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बनाए और उसके बाद गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 17 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। उन्होंने 4.20 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की। इस शानदार प्रदर्शन के कारण ही राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले तो निर्धारित 20 ओवर में 205 रनों का स्कोर बना सकी और उसके बाद मुंबई इंडियंस को 175 रनों पर रोककर 30 रनों से जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ में एंट्री मारी। जोफ्रा आर्चर को इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
गलती से चैन बाहर निकल गई थी
इस अवार्ड को जीतने के बाद उन्होंने कहा “गलती से सोने की चैन बाहर निकल गई थी। मैं हमेशा इसे वापस अंदर डालने की कोशिश करता हूं। मजाक से इतर उन्होंने मैच के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह मेरा सबसे अच्छा साल है, मैंने इससे पहले हमेशा थोड़ा बेहतर गेंदबाजी की है।” उन्होंने कहा “हर बार जब आप गेंद लेते हैं तो बस अच्छी जगह पर गेंदबाजी करने की कोशिश करते हैं। कभी-कभी आपको इसका इनाम नहीं मिलता। खुशी है कि जिस दिन हमें जीत की जरूरत थी, उस दिन हमें इसका इनाम मिला।”



