दिल्ली एनसीआरदेश

Lord Shiva: सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sawan के दूसरे सोमवार को राजधानी के Shiva temples में सुबह से ही Devotees की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने Lord Shiva को जल, दूध और गन्ने के रस से अभिषेक किया। इसके साथ ही शिवलिंग पर भांग, धतूरा, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।

बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर

Consumer khabar: Sawan के दूसरे सोमवार को राजधानी के Shiva temples में सुबह से ही Devotees की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने Lord Shiva को जल, दूध और गन्ने के रस से अभिषेक किया। इसके साथ ही शिवलिंग पर भांग, धतूरा, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। दिल्ली के प्राचीन गौरी शंकर मंदिर (चांदनी चौक), नीली छतरी वाला मंदिर, काल भैरव मंदिर, नृसिंह हनुमान मंदिर, कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के शिवालय, सिद्ध श्री हनुमान मंदिर (शास्त्री पार्क), कालकाजी मंदिर, प्रीत विहार स्थित गुफा वाला मंदिर, भैरव मंदिर (नेहरू प्लेस), श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ (छतरपुर), लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) और झंडेवालान मंदिर समेत राजधानी के कई प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। कई मंदिरों में सुबह से ही Rudrabhishek का आयोजन किया गया। वैदिक विद्वानों ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कराई। वहीं, मंदिर परिसरों में भजन मंडलियों ने भगवान शिव के भजनों की प्रस्तुति दी। श्रद्धालु दिनभर शिवलिंग पर जल अर्पित करते रहे। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘Bam-Bam Bhole’ के जयकारों से गूंजते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आज सावन की शिवरात्रि को लेकर भी मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिरों में सजावट के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना है।

111 शिवलिंग संग शिव आराधना

शास्त्री पार्क स्थित Siddh Shri Hanuman Mandir में 111 नर्मदेश्वर महादेव Shivling का रुद्राभिषेक आयोजित किया गया। इस अवसर पर चांदनी चौक स्थित पत्थर वाले बाबा मंदिर के महंत डाॅ. गौरव शर्मा, दिल्ली सरकार के प्रवक्ता एवं विधायक हरीश खुराना समेत अन्य लोग मौजूद रहे। रुद्राभिषेक के उपरांत पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। शिवरात्रि को लेकर दिल्ली सीमा से कांवड़ियों का आवागमन लगातार जारी है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर राजस्थान और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में सीमा क्षेत्र से गुजर रहे हैं। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः  BRICS Meeting: भोपाल में 11 ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की संपन्न हुई बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button