एजुकेशन

नीट घोटाले, सीबीएसई ओएसएम मुद्दे और तीन-भाषा नीति के विरोध में एनएसयूआई का थाली-ताली प्रदर्शन

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने मंगलवार को शास्त्री भवन के बाहर नीट-2026 कथित घोटाले, कक्षा 12वीं के छात्रों को प्रभावित करने वाले सीबीएसई ओएसएम...

Consumer Khabar: नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने मंगलवार को शास्त्री भवन के बाहर नीट-2026 कथित घोटाले, कक्षा 12वीं के छात्रों को प्रभावित करने वाले सीबीएसई ओएसएम मुद्दे तथा विवादित तीन-भाषा नीति के खिलाफ ‘थाली-ताली प्रदर्शन’ किया।

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने ‘गो धर्मेंद्र गो’, “गो एनटीए गो” और “गो बीजेपी गो” जैसे नारे लगाते हुए केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय पर परीक्षा व्यवस्थाओं में लगातार विफल रहने तथा छात्र हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बार-बार होने वाली परीक्षा संबंधी विवादों से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि देशभर के छात्र शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अनिश्चितता और नीतिगत फैसलों से निराश हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट विवाद, सीबीएसई ओएसएम को लेकर उत्पन्न भ्रम और तीन-भाषा नीति को लागू करने के तरीके ने छात्रों के बीच असमंजस और चिंता पैदा की है।

एनएसयूआई ने मांग की कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय की जाए, सीबीएसई छात्रों को स्पष्ट दिशा-निर्देश और राहत दी जाए तथा शिक्षा से संबंधित नीतियों को लागू करने से पहले छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा विशेषज्ञों से व्यापक परामर्श किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि छात्रों को न्याय और पारदर्शिता सुनिश्चित होने तक देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button