केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भलस्वा डंपसाइट का निरीक्षण किया
केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री Manohar Lal ने Bhalswa Dumpsite का निरीक्षण किया। उन्होंने दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा पुराने कचरे को हटाने और उसके निपटान के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
ये भी पढ़ेंः Drug-Free India: विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान का शुभारम्भ 2 अगस्त को
भलस्वा डंपसाइट पर 99.07 लाख एमटी पुराने कचरे का किया गया निस्तारण
मौके पर निरीक्षण के दौरान, एमसीडी ने मंत्री को बताया किया कि 31 जुलाई 2026 तक भलस्वा डंपसाइट पर 99.07 लाख एमटी पुराने कचरे का निस्तारण कर दिया गया है और शेष कचरे के ढेर को 15 अक्टूबर 2026 तक हटाये जाने की उम्मीद है, जबकि मार्च 2026 तक एकत्रित कचरे को 31 दिसंबर 2026 तक हटाने का लक्ष्य है।
लैंडफिल साइट पर आने वाले ताजे कचरे की प्रोसेसिंग में लाएं तेजीः केंद्रीय मंत्री
मंत्री ने एमसीडी को निर्देश दिया कि landfill site पर आने वाले Fresh waste की प्रोसेसिंग के लिए हाल ही में सौंपे गए कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि कचरे के निस्तारण की गति और बढ़ सके। साथ ही, आने वाले कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन बिना किसी देरी के सुनिश्चित किया जा सके।
यह निरीक्षण इस तथ्य को रेखांकित करता है कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय पुराने कचरे को निर्धारित समय-सीमा के भीतर हटाने और Bhalswa Dumpsite को पूरी तरह से साफ करने को निरंतर प्राथमिकता दे रहा है।



