कंज्यूमर खबरदिल्ली एनसीआरदेश

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भलस्वा डंपसाइट का निरीक्षण किया

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री Manohar Lal ने Bhalswa Dumpsite का निरीक्षण किया। उन्होंने दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा पुराने कचरे को हटाने और उसके निपटान के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

Consumer Khabar: केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री Manohar Lal ने Bhalswa Dumpsite का निरीक्षण किया। उन्होंने दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा पुराने कचरे को हटाने और उसके निपटान के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस inspection का उद्देश्य पुराने कचरे को हटाने के काम में तेजी लाने और इसकी प्रगति की निगरानी करना है, जो सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है। यह निरीक्षण Municipal Corporation of Delhi (एमसीडी) के आयुक्त और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MOHUA) के शहरी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।
ये भी पढ़ेंः  Drug-Free India: विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान का शुभारम्भ 2 अगस्त को

भलस्वा डंपसाइट पर 99.07 लाख एमटी पुराने कचरे का किया गया निस्तारण

मौके पर निरीक्षण के दौरान, एमसीडी ने मंत्री को बताया किया कि 31 जुलाई 2026 तक भलस्वा डंपसाइट पर 99.07 लाख एमटी पुराने कचरे का निस्तारण कर दिया गया है और शेष कचरे के ढेर को 15 अक्टूबर 2026 तक हटाये जाने की उम्मीद है, जबकि मार्च 2026 तक एकत्रित कचरे को 31 दिसंबर 2026 तक हटाने का लक्ष्य है।

लैंडफिल साइट पर आने वाले ताजे कचरे की प्रोसेसिंग में लाएं तेजीः केंद्रीय मंत्री

मंत्री ने एमसीडी को निर्देश दिया कि landfill site पर आने वाले Fresh waste की प्रोसेसिंग के लिए हाल ही में सौंपे गए कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि कचरे के निस्तारण की गति और बढ़ सके। साथ ही, आने वाले कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन बिना किसी देरी के सुनिश्चित किया जा सके।

यह निरीक्षण इस तथ्य को रेखांकित करता है कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय पुराने कचरे को निर्धारित समय-सीमा के भीतर हटाने और Bhalswa Dumpsite को पूरी तरह से साफ करने को निरंतर प्राथमिकता दे रहा है।

ये भी पढ़ेंः  Indian Railways: भारत की पहली सीधी वाणिज्यिक कंटेनर मालगाड़ी पहुंची नेपाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button