Disha Committee: शिवराज सिंह चौहान ने की देवास में दिशा समिति की बैठक
केन्द्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र Vidisha के Dewas पहुंचे और दिशा समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक में कृषि, ग्रामीण विकास, सिंचाई, पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युत, सड़क, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
Farmers की आय बढ़ाना और आदर्श कृषि व्यवस्था विकसित करना है उद्देश्यः शिवराज
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और भारत सरकार के Department of Agriculture के सहयोग से देवास जिले के लिए एक विस्तृत Agriculture Roadmap तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले की मिट्टी, जलवायु, जल उपलब्धता और स्थानीय परिस्थितियों का अध्ययन कर यह रोडमैप बनाया गया है, जिसका उद्देश्य Farmers की आय बढ़ाना और आदर्श कृषि व्यवस्था विकसित करना है। बैठक में इस रोडमैप का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। उन्होंने कहा कि सिफारिशों के आधार पर बेहतर बीजों, फसलों और बागवानी क्लस्टरों पर काम किया जाएगा। साथ ही किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से प्रोसेसिंग गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके।

ये भी पढ़ेः Delhi Riots: अंकित के हत्यारों को उम्रकैद, कोर्ट ने कहा फांसी आखिरी विकल्प
देवास जिले में लगभग 35 हजार Lakhpati Didi हैं और अब 37 हजार नई महिलाओं को लखपति बनाने का है लक्ष्य
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि Department of Rural Development के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में देवास जिले में लगभग 35 हजार Lakhpati Didi हैं और अब 37 हजार नई महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में बैंकर्स के साथ इस विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण, बैंक लिंकेज और ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही जो महिलाएं अभी तक स्वयं सहायता समूहों से नहीं जुड़ी हैं, उन्हें भी जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बैंकों से व्यक्तिगत महिलाओं को बड़े ऋण उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी है, जिससे वे स्वरोजगार और छोटे उद्योगों के माध्यम से अपनी आय बढ़ा सकें।

Viksit Bharat Ji-Ram Ji योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि से गांवों का होगा विकास
Union Agriculture Minister शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि Viksit Bharat Ji-Ram Ji योजना के अंतर्गत गांवों को मिलने वाली राशि से गांवों के विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गांव की जनता स्वयं तय करेगी कि गांव में कौन-कौन से विकास कार्य कराए जाएं। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास होगा। वहीं उन्होंने कहा कि बैठक में छीपानेर लिफ्ट इरिगेशन योजना, मां रेवा लिफ्ट इरिगेशन योजना और अन्य सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि एक महत्वपूर्ण योजना के लिए वन विभाग की मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही उसके कार्य शुरू होंगे, जिससे देवास जिले के गांवों तक पानी पहुंच सकेगा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पेयजल योजनाओं की भी समीक्षा की गई है। विशेष रूप से खातेगांव क्षेत्र में पेयजल परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त की गई और संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जल निगम के अधिकारियों को भी परियोजनाओं की समीक्षा और जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।


देवास जिले को TB-free बनाने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बैठक में तीन महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। पहला, देवास जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। TB patients को पोषण आहार और उपचार संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। दूसरा, Ayushman Bharat Scheme के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और अन्य पात्र लोगों के Ayushman Card अगले तीन महीने के भीतर बनाए जाएंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। तीसरा, देवास जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग की आरसेटी योजना के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण देकर बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिशा समिति की बैठक बेहद रचनात्मक रही और देवास जिले को आधारभूत संरचना, कृषि, जनकल्याण और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।



