दिल्ली एनसीआरदेश

मानेकशॉ सेंटर में होगा देश का पहला अंतर्राष्ट्रीय नेत्र रोग अनुसंधान सम्मेलन

नई दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) के नेत्र रोग विभाग द्वारा अखिल भारतीय नेत्र रोग सोसायटी के सहयोग से 9 और 10 मई 2026 को दिल्ली छावनी...

Consumer Khabar: नई दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) के नेत्र रोग विभाग द्वारा अखिल भारतीय नेत्र रोग सोसायटी के सहयोग से 9 और 10 मई 2026 को दिल्ली छावनी के मानेकशॉ सेंटर में देश का पहला अंतर्राष्ट्रीय नेत्र रोग अनुसंधान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। “एआईओएस-एएफओयू 2026” नामक इस दो दिवसीय शैक्षणिक कार्यक्रम का उद्घाटन रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ करेंगे।

200 प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ होंगे शामिल…

कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, तीनों सेनाओं के प्रमुख और रक्षा सचिव की उपस्थिति इसकी राष्ट्रीय महत्ता और त्रि-सेवा स्वरूप को दर्शाएगी। सम्मेलन में देशभर से लगभग 200 प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ और सैन्य चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ भाग लेंगे। इसमें नेत्र विज्ञान की सभी प्रमुख उप-विशेषज्ञताओं में नवीनतम तकनीकों और शोध पर चर्चा होगी।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर), एलवी प्रसाद आई इंस्टीट्यूट, शंकर नेत्रालय और अरविंद आई केयर सिस्टम सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के 100 से अधिक विशेषज्ञ इसमें शामिल होंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ प्रो. हरमिंदर सिंह दुआ और डॉ. कॉलिन सियांग हुई टैन भी सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन युवा नेत्र रोग विशेषज्ञों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा विशेषज्ञों से सीखने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button