दिल्ली एनसीआर

तेज गर्मी से बचने के लिए एम्स ने दिए सलाह

दिल्ली में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे के बीच एम्स दिल्ली ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एम्स में विशेषज्ञों ने प्रेस को संबोधित करते हुए हीटवेव...

Consumer Khabar: दिल्ली में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे के बीच एम्स दिल्ली ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एम्स में विशेषज्ञों ने प्रेस को संबोधित करते हुए हीटवेव से बचाव के कई अहम उपाय साझा किए। इस दौरान बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को खास सतर्क रहने की सलाह दी गई। डॉक्टरों ने बताया कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलना सबसे ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और हल्के, ढीले कपड़े पहनें। साथ ही शरीर में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के लक्षणों को नजरअंदाज न करने की भी चेतावनी दी गई है। एम्स के डायटेटिक्स डिपार्टमेंट की हेड डॉ. परमीत कौर ने बताया कि गर्मियों में सही डाइट लेना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि इस मौसम में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है और डाइजेशन भी कमज़ोर हो सकता है। कुछ आसान आदतें अपनाकर आप फिट और एनर्जेटिक रह सकते हैं।

हल्का और ठंडा खाना खाएं जो आसानी से पच जाए। मौसम के हिसाब से मौसमी फल और सब्ज़ियां खाएं। उन्होने बताया कि पानी से भरपूर फल जैसे तरबूज, खीरा, खरबूजा, पुदीना, जल जीरा और नींबू पानी शामिल करें। का कहना है कि हाइड्रेशन और फ्रेशनेस के लिए बेल का जूस पीना भी फायदेमंद होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button