उत्तर प्रदेशउत्तराखंडकंज्यूमर खबरदिल्ली एनसीआरदेश

12th International Yoga Day : पीएम मोदी ने कोलकाता की ऐतिहासिक रेड रोड पर किया योग

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कॉमन योगा प्रोटोकॉल (CYP) के अभ्यास में राष्ट्र का नेतृत्व किए, जो स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक वैश्विक पहल के रूप में योग को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है...

Consumer Khabar:  भारत 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 12th International Yoga Day (IDY) 2026 मनाया गया और यह राष्ट्रीय कार्यक्रम 21 जून को West Bengal के Kolkata स्थित प्रतिष्ठित Red Road पर आयोजित किया गया। Prime Minister Narendra Modi कॉमन योगा प्रोटोकॉल (CYP) के अभ्यास में राष्ट्र का नेतृत्व किए, जो स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक वैश्विक पहल के रूप में योग को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

रेड रोड पर योग का राष्ट्रीय कार्यक्रम सुबह 5:00 बजे शुरू हुआ जिसमें हजारों योग प्रेमी भाग लिए और लाखों नागरिक भारत और विदेश से Virtual रूप से जुड़े। यह आयोजन स्वास्थ्य, सद्भाव और सामूहिक कल्याण को बढ़ावा देने वाली वैश्विक पहल के रूप में योग की बढ़ती भूमिका को और मजबूत करेगा।

योग शारीरिक शक्ति और भावनात्मक संतुलन को बढ़ाता है

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का विषय, ‘स्वस्थ वृद्धावस्‍था के लिए योग’, Yoga for Healthy Aging स्वस्थ, सक्रिय और गरिमापूर्ण वृद्धावस्था के लिए योग को आजीवन अभ्यास के रूप में अपनाने के महत्व का उल्‍लेख करता है। यह विषय योग के योगदान को एक निवारक स्वास्थ्य देखभाल पद्धति के रूप में व्‍यक्‍त करता है जो शारीरिक शक्ति, मानसिक लचीलापन और भावनात्मक संतुलन को बढ़ाता है।

आयुष मंत्रालय के योग संगम पोर्टल पर छह लाख का आंकड़ा पार

मुख्य समारोहों से पहले, Ministry of AYUSH के योग संगम पोर्टल ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है जिसमें संगठनों का पंजीकरण छह लाख का आंकड़ा पार कर गया है और लगातार बढ़ रहा है। इस जोरदार प्रतिक्रिया से योग को एक वास्तविक जन मुहिम बनाने के प्रति संस्थानों, समुदायों और नागरिकों का उत्साह झलकता है।

विश्व भर में लगभग 2,500 स्थानों पर योग समारोहों का किया गया आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 में वैश्विक भागीदारी उल्लेखनीय रूप से जारी है। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के समन्वित प्रयासों के माध्यम से विदेशों में स्थित 210 से अधिक भारतीय मिशन विश्व भर में लगभग 2,500 स्थानों पर योग समारोहों का आयोजन किया। यह दर्शाता है कि भारत के प्राचीन ज्ञान में निहित योग, समग्र कल्याण के लिए एक वैश्विक मुहिम के रूप में उभरा है।

देश भर के 100 प्रतिष्ठित स्थलों पर विशेष योग समारोह आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 को सांस्कृतिक आयाम प्रदान करते हुए संस्कृति मंत्रालय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण Archaeological Survey of India (एएसआई) के सहयोग से देश भर के 100 प्रतिष्ठित स्थलों पर विशेष योग समारोहों का आयोजन किया गया जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों और योग परंपराओं को आपस में जोड़ते हैं। इस पहल के अंतर्गत, नई दिल्ली में लाल किला, उत्तराखंड में हरिद्वार, ओडिशा में कोणार्क, कर्नाटक में हम्पी, तमिलनाडु में महाबलीपुरम, महाराष्ट्र में मुंबई, बिहार में नालंदा, गुजरात में अहमदाबाद, उत्तर प्रदेश में सारनाथ, लद्दाख में लेह, तेलंगाना में हैदराबाद और असम में सिलचर सहित 12 प्रमुख स्थानों पर बड़े समारोह आयोजित किए गए। इस पहल का उद्देश्य भारत की सभ्यतागत विरासत को प्रदर्शित करना और योग को देश की सांस्कृतिक पहचान के अभिन्न अंग के रूप में उजागर करना है।

वर्चुअल रूप से भाग लेने के लिए लोगों को किया गया प्रोत्याहित

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 में नागरिकों को वर्चुअल रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है ताकि वे सामान्य योग प्रोटोकॉल सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ जुड़ें, अपने योग के क्षणों को कैद करें और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करें जिससे भारत के सामूहिक योग उत्सव को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जा सके।

कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग

आयुष मंत्रालय ने समाज के सभी वर्गों के लोगों को 21 जून सुबह 5:00 बजे से कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रतिभागी कार्यक्रम स्थल पर आयुष आहार का अनुभव भी किया, जो समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के संदेश को बढ़ावा देता है।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन ‘स्वस्थ वृद्धावस्‍था के लिए योग’ के संदेश को मजबूत करने और दुनिया भर के नागरिकों को योग को जीवन शैली के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया है।

ये भी पढ़ेंः International Yoga and Meditation Festival 2026: लेह में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग एवं ध्यान महोत्सव 2026

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button