Commission for Air Quality Management: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शहरी सड़कों के 17 हिस्सों का किया निरीक्षण
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में आयोग के मानक ढांचे के अनुसार शहरी सड़कों (Urban roads) के पुनर्विकास का आकलन करने के लिए दस जुलाई 2026 को Noida and Greater Noida में एक विशेष निरीक्षण अभियान (Inspection drive) चलाया
निरीक्षण करने के लिए चार Flying Squad तैनात
आयोग ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) और Noida Authority के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सड़क खंडों का निरीक्षण करने के लिए चार Flying Squad तैनात किए। निरीक्षण में जीएनआईडीए के अंतर्गत आने वाले 11 और नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले 6 सड़क खंड शामिल थे। इनमें 10-15 मीटर और 15 मीटर से अधिक चौड़ाई वाले राइट ऑफ वे (ROW) श्रेणी की सड़कें शामिल थीं।
कई सड़कें मानक के अनुरूप नहीं
निरीक्षण के दौरान ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) के अंतर्गत आने वाले 5 और नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले 4 सड़क खंडों पर पूर्ण पक्की सड़क पाई गई जो आयोग द्वारा निर्धारित मानक ढांचे के अनुपालन को दर्शाती है। हालांकि ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) के अंतर्गत आने वाले 6 और नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले 2 सड़क खंडों पर पूर्ण पक्की सड़क नहीं पाई गई।
निरीक्षण के दौरान 8 सड़कों पर पक्के फुटपाथ नहीं
इस निरीक्षण में यह भी पता चला कि 8 सड़क खंडों पर पक्के फुटपाथ या तो बने ही नहीं थे या बिल्कुल नहीं थे इनमें से 6 जीएनआईडीए के अंतर्गत और 2 नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आते हैं। इसके अलावा 5 सड़क खंडों पर पक्के केंद्रीय किनारे नहीं बने थे। जिनमें से 3 जीएनआईडीए के अंतर्गत और 2 नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आते हैं।
आयोग ने पाया कि शहरी सड़कों के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है लेकिन मानक ढांचे के पूर्ण अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए शेष कमियों पर समय रहते ध्यान देने की आवश्यकता है। आयोग ने कहा कि सड़क की धूल के उड़ने को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए जो शहरी क्षेत्रों में वायु प्रदूषण के प्रमुख कारणों में से एक है, संपूर्ण सड़क निर्माण, पक्के फुटपाथों का निर्माण और केंद्रीय किनारों का विकास आवश्यक है।
सड़कों से जुड़े रास्तों के पुनर्विकास का निर्देश
आयोग ने दोहराया कि सड़कों और आस-पास के रास्तों का उचित निर्माण वाहनों की आवाजाही से उत्पन्न धूल के पुनः उड़ने को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और मशीनीकृत सड़क सफाई तथा अन्य धूल नियंत्रण उपायों की प्रभावशीलता को बढ़ाता है। संबंधित अधिकारियों को शेष पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
आयोग ने इस बात पर भी जोर दिया कि दिल्ली-एनसीआर में सभी सड़क स्वामित्व एजेंसियों द्वारा मानक ढाँचे का कार्यान्वयन सड़क धूल की समस्या के दीर्घकालिक निवारण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। विभिन्न वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों के जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन की निगरानी करने और जहां भी आवश्यक हो, समय पर सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली-एनसीआर में निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः Centre of Excellence on Human-Wildlife Conflict: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर राष्ट्रीय पोर्टल का शुभारंभ
(फोटो साभार-सोशल मीडिया)



