नववाहिता के साथ हैवानियत, मांग पूरी न होने पर इलेक्ट्रिक रॉड से दागा
शाहदरा डिस्ट्रिक्ट के फर्श बाजार इलाके में पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर नव विवाहिता के साथ ऐसी हैवानियत की जिसे सुनने वालों की भी रूह कांप...

Consumer Khabar: शाहदरा डिस्ट्रिक्ट के फर्श बाजार इलाके में पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर नव विवाहिता के साथ ऐसी हैवानियत की जिसे सुनने वालों की भी रूह कांप गई। आरोपी पति ने पानी गर्म करने वाले इलेक्ट्रिक रॉड को गर्म कर पत्नी के शरीर पर दाग दी। आरोपी ने रॉड से पत्नी के हाथ-टांगों के अलावा शरीर के दूसरे हिस्सों को भी दागा।
पीड़िता ने विरोध जताकर पुलिस में शिकायत देने की बात कही तो आरोपी ने पत्नी को तीन तलाक दी और फरार हो गया। पीड़िता अपने परिजनों के पास पहुंची और उन्हें आप बीती बताई। परिजन मंगलवार को 22 वर्षीय पीड़िता बेटी को लेकर फर्श बाजार थाने पहुंचे। पुलिस ने तुरंत पहले पीड़िता की हालत देखकर उसका उपचार कराया। जिसके बाद पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपी पति के खिलाफ तीन तलाक समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
आरोपी पति शराफत फरार
पुलिस का कहना है कि अभी आरोपी पति शराफत फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पेेश मामले में दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस पीड़िता के पड़ोसियों के बयान भी ले रही है। पुलिस मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कर रही है।
14 फरवरी को हुई थी शादी
पुलिस के मुताबिक पीड़िता महिला न्यू संजय अमर कालोनी में रहती है। इसी वर्ष 14 फरवरी को उसकी शादी शराफत से हुई थी। शादी के बाद शराफत पत्नी को लेकर बिहारी कालोनी में किराए के कमरे में आ गया। दहेज न मिलने पर आरोपी पत्नी के साथ मारपीट करता था। आरोप है कि शराफत ने गुनगुन को गर्म पानी की रॉड से दागा और विरोध करने पर तीन तलाक देकर फरार हो गया।
इसे भी पढ़ें…




