दिल्ली एनसीआरदेश

CAQM an inspection drive: एमसीडी की 79 में से 78 सड़कें मानक ढांचे के अनुरूप

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (Commission for Air Quality Management) (CAQM) ने 8 जुलाई 2026 को दिल्ली में "ऑपरेशन क्लीन एयर" Operation Clean Air के अंतर्गत एक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया।

Consumer khabar: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (Commission for Air Quality Management) (CAQM) ने 8 जुलाई 2026 को दिल्ली में “ऑपरेशन क्लीन एयर” Operation Clean Air के अंतर्गत एक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस  दौरान दिल्ली नगर निगम (MCD) के अधिकार क्षेत्र में निरीक्षण किए गए 79 सड़क खंडों में से 78 में पूरी तरह से पक्की सड़क पाई गई जो आयोग द्वारा निर्धारित शहरी सड़कों के पक्कीकरण और हरियाली के मानक ढांचे के अनुपालन को दर्शाती है।

यह निरीक्षण सात जनवरी 2025 को जारी और GNCTD और एनसीआर राज्य सरकारों को अधिसूचित शहरी सड़कों के पक्कीकरण और हरियाली के लिए मानक ढांचे के अनुसार किए गए सड़क पुनर्विकास कार्यों की स्थिति का आकलन करने के लिए किया गया था।

आयोग ने एमसीडी के क्षेत्र में 10 फ्लाइंग स्क्वाड किया था तैनात

आयोग ने इस अभियान के लिए  10 फ्लाइंग स्क्वाड (Flying Squad) को दिल्ली नगर निगम (MCD) के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सड़क खंडों का निरीक्षण करने के लिए तैनात किया था। इसमें  दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में फैले लगभग 13 किलोमीटर के 79 road खंडों को शामिल किया गया।

इस निरीक्षण के दौरान  79 सड़क खंडों में से 78 पर पूर्ण रूप से पक्की सड़क बनी हुई थी। शेष एक सड़क खंड पर सड़क निर्माण और पुनर्विकास कार्य प्रगति पर था।

जीएनसीटीडी के अधिकार क्षेत्र में भी तैनात किए गए थे नौ फ्लाइंग स्क्वाड

इससे पहले 18 जून 2026 को आयोग ने लोक निर्माण विभाग (PWD), जीएनसीटीडी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले लगभग 69 किलोमीटर के 48 सड़क खंडों का निरीक्षण करने के लिए नौ फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए थे। इसमें विभिन्न राइट ऑफ वे (ROW) श्रेणियों, अर्थात् 10 मीटर से कम, 10-15 मीटर और 15 मीटर से अधिक की सड़कों को लक्षित किया गया था।

PWD से गलत रिपोर्टिंग के लिए मांगा गया स्पष्टीकरण

निरीक्षण के दौरान लगभग 66 किलोमीटर लंबी 41 सड़क खंडों पर  पक्की सड़क पाई गई। हालांकि सात सड़क खंडों पर पूरी तरह से पक्की सड़क नहीं थी जबकि नौ सड़क खंडों पर पक्के रास्ते या तो नहीं थे या बिल्कुल नहीं थे।  21 सड़क खंडों पर पक्की पट्टी नहीं थी। इससे निर्धारित ढांचे के अनुसार और सुधार की आवश्यकता स्पष्ट होती है। इसके साथ ही सार्वजनिक परिवहन विभाग (PWD) से गलत रिपोर्टिंग के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है।

आयोग ने पाया कि एमसीडी द्वारा किए गए सड़क पुनर्विकास कार्यों से निरीक्षण किए गए सड़क खंडों के साथ-साथ फुटपाथ की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। इससे सड़क की धूल के उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी, जो शहरी क्षेत्रों में कण प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों में से एक है।

धूल नियंत्रण उपायों से सड़कों पर उड़ने वाली धूल में आई कमी

आयोग ने दोहराया कि सड़कों और आस-पास के रास्तों का उचित निर्माण वाहनों की आवाजाही से धूल के उड़ने को कम करने और मशीनीकृत सड़क सफाई तथा अन्य धूल नियंत्रण उपायों की प्रभावशीलता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को बचे हुए पुनर्विकास कार्यों को समय पर पूरा करने और नियमित रखरखाव के माध्यम से पुनर्विकसित सड़क अवसंरचना को बनाए रखने की सलाह दी है।

आयोग ने इस बात पर भी जोर दिया कि दिल्ली-एनसीआर में सभी सड़क स्वामित्व एजेंसियों द्वारा शहरी सड़कों के पक्कीकरण और हरियाली के लिए मानक ढाँचे का कार्यान्वयन सड़क धूल की समस्या के दीर्घकालिक निवारण के लिए आवश्यक है। दिल्ली-एनसीआर में विभिन्न वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों के जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन की निगरानी करने और जहां भी आवश्यक हो समय पर सुधारात्मक कार्रवाई करने के लिए निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः  Years 2022-23 and 2023-24: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जारी की एआईएसएचई की रिपोर्ट

(फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button