एजुकेशनकंज्यूमर खबरदिल्ली एनसीआरदेश

DU UG: अपग्रेड राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी

जिन अभ्यर्थियों ने पहले चरण में किसी कॉलेज या पाठ्यक्रम की सीट स्वीकार कर ली थी, लेकिन अपनी उच्च प्राथमिकता वाले विकल्पों के लिए अपग्रेड का विकल्प चुना था, उन्हें उनकी Priority list के अनुसार बेहतर College या Course मिलने पर नई सीट आवंटित की गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को अपग्रेड में नई सीट मिलती है, तो उसकी पहले वाली सीट स्वतः समाप्त हो जाती है और नई सीट ही मान्य रहती है।

Consumer Khabar: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने कॉमन सीट आवंटन प्रणाली (CSAS) Undergraduate Admissions 2026 के अपग्रेड चरण का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। इसके साथ ही जिन अभ्यर्थियों ने पहले चरण में किसी कॉलेज या पाठ्यक्रम की सीट स्वीकार कर ली थी, लेकिन अपनी उच्च प्राथमिकता वाले विकल्पों के लिए अपग्रेड का विकल्प चुना था, उन्हें उनकी Priority list के अनुसार बेहतर College या Course मिलने पर नई सीट आवंटित की गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को अपग्रेड में नई सीट मिलती है, तो उसकी पहले वाली सीट स्वतः समाप्त हो जाती है और नई सीट ही मान्य रहती है।

4 अगस्त तक शुल्क जमा करना अनिवार्य

university ने स्पष्ट किया है कि Upgrade phase में नई सीट पाने वाले सभी Candidates को 4 अगस्त रात 12 बजे तक प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय तक शुल्क जमा नहीं करने पर Allocated seat स्वतः निरस्त हो जाएगी। वहीं, संबंधित कॉलेजों को 3 अगस्त शाम 5 बजे तक ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन पूरा करना होगा। इसके साथ ही डीयू ने उन अभ्यर्थियों को भी एक और मौका दिया है, जिन्होंने पहले चरण में पंजीकरण नहीं कराया था या पंजीकरण के बाद कार्यक्रम और कॉलेज की प्राथमिकताएं दर्ज नहीं की थीं। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए 3 से 5 अगस्त रात 12 बजे तक मिड-एंट्री और संशोधन विंडो खुली रहेगी। पहले चरण में पंजीकरण नहीं करने वाले अभ्यर्थी 1,000 रुपये के गैर-वापसी योग्य शुल्क का भुगतान कर नया आवेदन कर सकेंगे। वहीं, केवल पंजीकरण करने वाले लेकिन प्राथमिकताएं दर्ज नहीं करने वाले अभ्यर्थी अब अपनी पसंद भर सकेंगे। Mid-entry process पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय तीसरे चरण का सीट आवंटन करेगा। 5 अगस्त तक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर 8 अगस्त को तीसरे चरण का परिणाम जारी किया जाएगा। इसी दिन सीडब्ल्यू (बालक/विधवा) श्रेणी और ईसीए (पाठ्येतर गतिविधि) श्रेणी के प्रथम चरण का सीट आवंटन भी घोषित होगा, जबकि वार्ड कोटा के दूसरे चरण का परिणाम 10 अगस्त को आएगा। तीसरे चरण में सीट पाने वाले अभ्यर्थी 8 से 11 अगस्त तक सीट स्वीकार कर सकेंगे और 13 अगस्त रात 12 बजे तक प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।

ये भी पढ़ेंः  Disha Committee: शिवराज सिंह चौहान ने की देवास में दिशा समिति की बैठक

    एनसीडब्ल्यूईबी ने जारी की Second cut-off, 4 अगस्त से शुरू होगी Online Admission प्रक्रिया

    University of Delhi के नॉन-कॉलेजिएट विमेंस एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.ए. (प्रोग्राम) और बी.कॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु दूसरी कट-ऑफ सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कट-ऑफ सूची 3 अगस्त को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गई है।
    विश्वविद्यालय ने बताया कि दूसरी कट-ऑफ के आधार पर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 4 अगस्त (मंगलवार) से शुरू होगी। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित केंद्रों की कट-ऑफ प्रतिशत और प्रवेश संबंधी विवरण देख सकते हैं।
    विश्वविद्यालय के अनुसार, विभिन्न एनसीडब्ल्यूईबी केंद्रों में बी.ए. (प्रोग्राम) और बी.कॉम पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग कट-ऑफ निर्धारित की गई है। दूसरी प्रवेश सूची के अंतर्गत संबंधित केंद्रों में निर्धारित कट-ऑफ के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
    विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश प्रक्रिया और कट-ऑफ से जुड़ी सभी जानकारी के लिए केवल दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना का ही पालन करें।

    ये भी पढ़ेंः  केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भलस्वा डंपसाइट का निरीक्षण किया

    (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button