एजुकेशनदिल्ली एनसीआर

डीयू में पीजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन शुरू, 7 जून अंतिम तिथि

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की तरफ से मिली जानकारी...

Consumer Khabar: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत एक-वर्षीय और दो-वर्षीय दोनों प्रकार के मास्टर्स कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

दो-वर्षीय पीजी कार्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मई 2026 से शुरू हो गई है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 7 जून 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। प्रवेश केवल कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस-पीजी) पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा और सीट आवंटन सीयूईटी (पीजी)-2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।

इन पाठ्यक्रमों में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का संबंधित विषय में सीयूईटी (पीजी) 2026 परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा तथा उन्हें पीजी बुलेटिन ऑफ इंफॉर्मेशन 2026-27 में निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। आवेदन शुल्क एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए 100 रुपये तथा यूआर/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 250 रुपये प्रति कार्यक्रम रखा गया है।
विश्वविद्यालय ने इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए डिजिलॉकर/एपीआई सेतु के माध्यम से अभ्यर्थियों की व्यक्तिगत जानकारी और सीयूईटी स्कोर को स्वतः जोड़ने की सुविधा भी शुरू की है, जिससे डेटा सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ेगी।

साथ ही विश्वविद्यालय ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शुरू किए जा रहे एक-वर्षीय पीजी कार्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द अलग पोर्टल के माध्यम से शुरू की जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश से संबंधित सभी अपडेट के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखने की सलाह दी गई है।

एक-वर्षीय पीजी कार्यक्रम भी जल्द…
विश्वविद्यालय ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शुरू किए जा रहे एक-वर्षीय पीजी कार्यक्रमों के लिए अलग पोर्टल जल्द जारी किया जाएगा। चार वर्षीय ऑनर्स विद रिसर्च या संबंधित विषय में चार वर्षीय स्नातक डिग्री पूरी करने वाले छात्र इन पाठ्यक्रमों के लिए पात्र होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि प्रवेश से संबंधित ताजा अपडेट, कार्यक्रम और घोषणाओं के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

डिजिटल प्रक्रिया से आसान होगा आवेदन…
इस वर्ष विश्वविद्यालय ने आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए डिजिलॉकर/एपीआई सेतु प्लेटफॉर्म के माध्यम से अभ्यर्थियों के नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, अभिभावकों का विवरण तथा सीयूईटी स्कोर जैसी जानकारी स्वतः जोड़ने की सुविधा शुरू की है। इससे डाटा सुरक्षा मजबूत होगी और आवेदन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button