एजुकेशनदिल्ली एनसीआर

जामिया और डीयू में नए मेडिकल कोर्स को मंजूरी, सत्र 2026-27 से होगी शुरुआत

राजधानी के प्रमुख विश्वविद्यालयों, जामिया मिल्लिया इस्लामिया और दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया...

Consumer Khabar:  राजधानी के प्रमुख विश्वविद्यालयों, जामिया मिल्लिया इस्लामिया और दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। इसी क्रम में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के दंत चिकित्सा संकाय को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) कोर्स शुरू करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय से ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ मिल गया है। डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया की सिफारिश पर कुल 9 विशेषज्ञताओं में यह कोर्स शुरू होगा, जिसमें प्रत्येक विषय के लिए 2 सीटें तय की गई हैं।

हालांकि, छात्रों के प्रवेश से पहले विश्वविद्यालय को बुनियादी ढांचे और स्टाफ संबंधी जरूरी मानकों को पूरा करना होगा। इसके साथ ही, जामिया में पीपीपी मॉडल पर एक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनाने की योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है।वहीं दूसरी ओर, दिल्ली विश्वविद्यालय ने भी अपने मेडिकल कॉलेजों में नए कोर्स को हरी झंडी दे दी है।

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, यहां बाल रोग विभाग में ‘डीएम पीडियाट्रिक्स नेफ्रोलॉजी’ कोर्स शुरू होगा। जबकि मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में ‘डीएम मेडिकल जेनेटिक्स’ कोर्स को मंजूरी मिली है। इन दोनों ही पाठ्यक्रमों में प्रति वर्ष दो-दो सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इन नए बदलावों से मेडिकल क्षेत्र के छात्रों के लिए विशेषज्ञता के नए अवसर खुलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button