आखिरकार ट्विशा शर्मा के शव का हुआ अंतिम संस्कार
मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा का 12 दिनों बाद दूसरे पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। ट्विशा 12 मई को भोपाल में अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली...

Consumer Khabar: मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा का 12 दिनों बाद दूसरे पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। ट्विशा 12 मई को भोपाल में अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थी। ट्विशा का अंतिम संस्कार भोपाल के भदभदा विश्राम घाट में किया गया। इस दौरान ट्विशा को आखिरी विदाई देते वक्त परिवार बिलख पड़ा।
परिवार की ओर से जानकारी दी गई थी कि ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम होने के बाद शाम 5 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि परिजन भोपाल एम्स द्वारा किए गए पहले पोस्टमार्टम से संतुष्ट नहीं थे। परिवार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्विशा की हाईट 5 फीट 7 इंच बताई गई है जबकि असल में हाईट 5 फीट 7.3 इंच है। दूसरे पोस्टमार्टम की मांग के वजह से ट्विशा का शव मोर्चरी में रखा या था। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने शुक्रवार को दूसरे पोस्टमार्टम की मंजूरी दी थी।
परिवार की मांग थी कि दिल्ली एम्स में ट्विशा का पोस्टमार्टम किया जाए। ट्विशा को दिल्ली तो नहीं लाया गया मगर एम्स दिल्ली के चार अनुभवी डॉक्टरों की एक टीम स्पेशल चार्टेड विमान से भोपाल आई और आज ही पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद परिवार को ट्विशा का शव सौंप दिया गया था। बताया जा रहा है कि ट्विशा का पोस्टमार्टम करीब साढ़े तीन बजे पूरा हो गया था। इस दौरान अस्पताल में ट्विशा का परिवार भी पहुंचा था। ट्विशा के माता-पिता का तो रो-रो कर बुरा हाल था।
अंतिम संस्कार से पहले ट्विशा के पिता भोपाल के लोगों, सोशल वर्कर, औरतों और युवाओं से ट्विशा को विदाई देने के लिए भदभदा विश्राम घाट पहुंच परिवार के साथ खड़े होने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि ‘आज हम एक बेटी, बहन, दोस्त और एक मासूम जिंदगी को अंतिम विदाई देने जा रहे हैं। हमारी बेटी हमें असमय ही छोड़कर चली गई।’




