खेलदिल्ली एनसीआरदेश
वैभव सूर्यवंशी का विस्फोट, राजस्थान ने हैदराबाद को किया बाहर
वैभव सूर्यवंशी के 29 गेंदों पर 97 रन और फिर जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को एलिमिनेटर मकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया...

Consumer Khabar: वैभव सूर्यवंशी के 29 गेंदों पर 97 रन और फिर जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को एलिमिनेटर मकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया। इस तरह हैदराबाद की टीम अब आईपीएल से बाहर हो गई। वहीं राजस्थान रायल्य की टीम अब 29 मई को गुजरात टाइटन्स से क्वालिफायर 2 मुल्लांपुर में ही खेलेगी। गुजरात को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार मिली थी, जो भी टीम क्वालिफायर 2 जीतेगी, वो 31 मई को अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलेगी। इस मुकाबले में राजस्थान ने पहले खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी की पारी की बदौलत 243/8 का स्कोर बनाया। जवाब में खेलने हैदराबाद की टीम 47 रनों से पीछे रह गई और 196 (19.2 ओवर्स) रनों पर ऑलआउट हो गई।




