दिल्ली एनसीआर

प्रेमिका को वीडियो कॉल कर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के आदर्श नगर लालबाग इलाके में खुदकुशी करने की बेहद चौकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 19 वर्षीय एक युवक अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल...

Consumer Khabar: नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के आदर्श नगर लालबाग इलाके में खुदकुशी करने की बेहद चौकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 19 वर्षीय एक युवक अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लड़की ने ही युवक के घर कॉल कर इस घटना की जानकारी दी। मगर तब तक युवक की जान जा चुकी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान लोकेश कुमार के रूप में की है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने और मौक की वीडियो व फोटोग्राफी करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया। आदर्श नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस लोकेश के परिवार वालों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने लोकेश का फोन भी जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। पुलिस उसके सोशल मीडिया अकाउंट व चैट भी खंगाल रही है, ताकि खुदकुशी के कारणों का पता चल सके।

पुलिस के मुताबिक लोकेश अपनी मां सरिता, 13 साल की बहन और सात साल के छोटे भाई के साथ लालबाग में रहता था। उसके पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। वहीं अपने परिवार का सहारा था। वह वजीरपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। लोकेश की मां ने बताया कि वह रात का खाना खाने के बाद छत पर सोने चली गई थी। इस दौरान उसका बेटा लोकेश जहांगीरपुरी की रहने वाली एक लड़की से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था।

कुछ देर बाद लड़की उसके मोबाइल पर फोन कर बताया कि लोकेश फांसी लगा रहा है। यह सुनते ही वह तुरंत भागते हुए छत से नीचे पहुंची। मगर बेटे का कमरा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने पर भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो सरिता ने शोर मचाकर पड़ोसियों को एकत्र किया। लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर लोकेश फंदे से लटका हुआ मिला। उसे तुरंत नीचे उतारा गया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्र किए और शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अभी खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मृतक युवक की प्रेमिका से भी पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button