दिल्ली एनसीआरदेश

VB-G Ram-G: आज से वीबी-जी राम-जी अधिनियम पूरे देश में लागू

यह अधिनियम ग्रामीण रोजगार, आजीविका सुरक्षा और गांवों के सतत विकास को नई मजबूती देगा। इसके तहत पात्र ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार की वैधानिक गारंटी 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है।

Consumer Khabar: विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G Ram-G) अधिनियम, 2025 1 जुलाई, 2026 से पूरे देश के Rural areas में लागू हो गया है। यह अधिनियम ग्रामीण रोजगार, आजीविका सुरक्षा और गांवों के सतत विकास को नई मजबूती देगा। इसके तहत पात्र ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार की वैधानिक गारंटी 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है।

अधिनियम के देशव्यापी क्रियान्वयन से पहले केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा कि कोई भी पात्र ग्रामीण श्रमिक एक भी दिन काम से वंचित न रहे, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ मिलकर अधिनियम के सुचारु क्रियान्वयन के लिए सभी प्रशासनिक, वित्तीय और तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कोई भी पात्र ग्रामीण श्रमिक एक भी दिन काम से वंचित न रहेः चौहान

चौहान ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि कोई भी Eligible rural workers एक भी दिन काम से वंचित न रहे। केंद्र और राज्यों ने मिलकर वीबी-जी राम-जी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं, पूरी व्यवस्था तैयार है और चल रहे सभी कार्य बिना किसी बाधा के जारी रहेंगे। रोजगार की गारंटी को 125 दिनों तक बढ़ाने से ग्रामीण परिवारों की आजीविका और मजबूत होगी, टिकाऊ सामुदायिक परिसंपत्तियों का निर्माण होगा तथा विकसित भारत के लक्ष्य को गति मिलेगी।

समय पर मजदूरी का होगा भुगतान

देशभर में अधिनियम के सुचारू क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार (Central government) ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 95,692.31 करोड़ रुपए की अंतरिम राशि पहले ही आवंटित की जा चुकी है। इससे अधिनियम लागू होने के पहले दिन से ही रोजगार उपलब्ध कराने, समय पर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने और विकास कार्यों को बिना किसी बाधा के जारी रखने में मदद मिलेगी।

जॉब कार्ड जारी होने तक मान्य रहेंगे

सरकार ने नए ढांचे में निर्बाध बदलाव (सीमलेस ट्रांजिशन) सुनिश्चित किया है। पहले से चल रहे सभी कार्य जारी रहेंगे। जिन श्रमिकों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, उनके मौजूदा जॉब कार्ड (Job Card) (ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड) जारी होने तक मान्य रहेंगे, ताकि रोजगार और मजदूरी भुगतान में किसी प्रकार की रुकावट न आए।

ग्राम पंचायतों की भूमिका को और अधिक किया गया मजबूत

इस अधिनियम में ग्राम पंचायतों की भूमिका को और अधिक मजबूत किया गया है। इसके तहत टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, जल संरक्षण, कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों को बढ़ावा, ग्रामीण आधारभूत ढांचे का विकास, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण, विभिन्न सरकारी योजनाओं का बेहतर समन्वय तथा प्रौद्योगिकी आधारित पारदर्शी व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है।

इससे गांवों में आजीविका के अवसर बढ़ेंगे

वीबी-जी राम-जी अधिनियम का लागू होना ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे गांवों में आजीविका के अवसर बढ़ेंगे, टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण होगा और आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं सशक्त ग्रामीण भारत के निर्माण को नई गति मिलेगी।

राज्यों ने वीबी-जी राम-जी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जताई प्रतिबद्धता

आपको बता दें कि नई दिल्ली में 28-29 जून को आयोजित राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के ग्रामीण विकास मंत्रियों ने भाग लिया। सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों ने अधिनियम को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा बताया कि आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिनियम के 1 जुलाई, 2026 से निर्बाध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पहले ही बजट का प्रावधान कर दिया है और 24 राज्यों ने स्कीम भी नोटिफाई कर दी है।

2 जुलाई को आंध्र प्रदेश में होगा वीबी-जी राम-जी अधिनियम का राष्ट्रीय शुभारंभ

विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी अधिनियम, 2025 का राष्ट्रीय शुभारंभ 2 जुलाई, 2026 को आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के ओबुलावरिपल्ले मंडल के मुक्कावरिपल्ली गांव में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस मिशन का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री कोनिडाला पवन कल्याण, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी एवं कमलेश पासवान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड वितरित किए जाएंगे, वीबी-जी राम-जी मिशन का औपचारिक शुभारंभ होगा, जागरूकता फिल्म प्रदर्शित की जाएगी तथा मिशन पर आधारित ऑप-एड लेखों के संकलन (Compendium) का भी विमोचन किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः  Digital health ecosystem: आरोग्य सेतु 2.0 और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए अन्य डिजिटल पहल का शुभारंभ आज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button