दिल्ली एनसीआरदेश

Important Decision: मुख्यमंत्री गुप्ता ने किया दिल्ली महिला आयोग और दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का गठन

दिल्ली की Chief Minister Rekha Gupta ने महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण, उनके सशक्तिकरण तथा अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण व संवैधानिक अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दिल्ली महिला आयोग तथा दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग (Delhi Commission for Women and Delhi Minorities Commission) का गठन कर दिया है।

Consumer khabar: दिल्ली की Chief Minister Rekha Gupta ने महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण, उनके सशक्तिकरण तथा अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण व संवैधानिक अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दिल्ली महिला आयोग तथा दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग (Delhi Commission for Women and Delhi Minorities Commission) का गठन कर दिया है। दोनों आयोगों में अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में Lata Gupta की नियुक्ति की गई है। आयोग के सदस्यों में श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरीका शर्मा झा तथा रेणु भल्ला को शामिल किया गया है। इसी प्रकार दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के रूप में Nirmal Jain की नियुक्ति की गई है। आयोग के सदस्यों में कुलदीप सिंह तथा मोहम्मद हारून को नामित किया गया है।बता दें कि दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष का पद जनवरी 2024 से खाली था, यानी यह सीट लगभग ढाई साल तक रिक्त रही। जनवरी 2024 में तत्कालीन अध्यक्ष Swati Maliwal द्वारा राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद इस्तीफा देने से यह पद खाली हुआ था।

ये भी पढ़ेंः  Department of Drinking Water and Sanitation: ‘सुजल ग्राम संवाद’ के 9वें संस्करण का आयोजन

दिल्ली महिला आयोग और दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग केवल वैधानिक संस्थाएं नहीं हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग और दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग केवल वैधानिक संस्थाएं नहीं हैं, बल्कि जनविश्वास को सशक्त करने वाले ऐसे महत्वपूर्ण मंच हैं, जो समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों आयोगों के अध्यक्ष एवं सदस्य निष्पक्षता, संवेदनशीलता और पूर्ण पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री के अनुसार दिल्ली सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगा, जबकि अल्पसंख्यक आयोग अल्पसंख्यक समुदायों के हितों की रक्षा, उनके कल्याण एवं समावेशी विकास को गति प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ेंः Control of air pollution: दिल्ली-एनसीआर में लैंडफिल स्थलों का प्रभावी प्रबंधन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button