मुकुल भारत गैस एजेंसी का नाम ग्रामीण वितरक से हटा कर शहरी वितरक की श्रेणी में रखने की मांग
गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में 2011 से मुकुल भारत गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी कार्यरत है। हजारों की संख्या उपभोक्ताओं ने इस एजेंसी से गैस कनेक्शन ले रखे हैं। 2011 में खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद नगर पालिका परिषद घोषित नहीं था इसलिए मुकुल भारत गैस एजेंसी ग्रामीण वितरक के रूप में रजिस्टर्ड की गई थी...


रामबीर सिंह यादव
एजेंसी मालिक
Consumer Kbabar: गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में 2011 से मुकुल भारत गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी कार्यरत है। हजारों की संख्या उपभोक्ताओं ने इस एजेंसी से गैस कनेक्शन ले रखे हैं। 2011 में खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद नगर पालिका परिषद घोषित नहीं था इसलिए मुकुल भारत गैस एजेंसी ग्रामीण वितरक के रूप में रजिस्टर्ड की गई थी। खोड़ा कॉलाेनी वर्तमान समय में गाजियाबाद नगर पालिका परिषद में आती है। पिछले 12 साल से यहां चेयरमैन का चुनाव भी हो रहा है। खोड़ा कॉलोनी में पहली बार जब चेयरमैन का चुुनाव हुआ तो रीना भाटी यहां विजयी हुई थी दूसरी बार अमरपाल और अब वर्तमान समय यानी तीसरी बार अमरपाल की पत्नी यहां से चेयरमैन हैं।
रामबीर सिंह यादव की मांग…
मुकुल भारत गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी के मालिक रामबीर सिंह यादव ने बताया कि जब खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद नगर पालिका परिषद (यानी शहरी) क्षेत्र में आती है तो मुकुल भारत गैस एजेंसी का नाम ग्रामीण वितरक से हटा कर शहरी वितरक की श्रेणी में डाला जाए। इससे उपभोक्ताओं को काफी फायदा होगा। एजेंसी में लगभग 15 हजार उपभाेक्ताओं को गैस कनेक्शन दिए गए हैं। इनमें से लगभग 4 हजार उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिए गए हैं। रामबीर सिंह ने बताया कि अब उपभोक्ताओं के सामने समस्या ये आ रही है कि एजेंसी ग्रामीण वितरक के अंतर्गत आने से उन्हें गैस बुक करने के लिए 45 दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे उभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं ने बताई अपनी समस्या…
मैंने पिछले 6 वर्षों से मुकुल भारत गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी से गैस कनेक्शन लिया हुआ है। मुझे जब भी गैस बुक करनी होती है तो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर ये शहरी वितरक एजेंसी होती तो हमें आसानी से गैस मिल जाती।
-निमेश राणा, उपभोक्ता
मैं मुकुल भारत गैस एजेंसी का उपभोक्ता हूं। मेरे पास एक ही गैस कनेक्शन है। मेरी गैस पिछले 10 दिनों से खत्म हो चुकी है। जब भी गैस बुक करने के लिए नंबर डायल करता हूं तो 45 दिन का टाइम पीरियड बताता है और गैस बुक नहीं होती है। अगर ये शहरी वितरक एजेंसी होती तो हमें काफी राहत मिल जाती।
मनोहर झा, उपभोक्ता




