पैसे के लेनदेन में बुजुर्ग पर लगाया रेप का आरोप, कोर्ट ने किया बरी
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने पैसे के लेन देन के को लेकर एक बुजुर्ग के खिलाफ रेप दर्ज कराने के मामले में आरोपी को बरी...

Consumer Khabar: दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने पैसे के लेन देन के को लेकर एक बुजुर्ग के खिलाफ रेप दर्ज कराने के मामले में आरोपी को बरी कर दिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि वह अपनी दादी व बुआ के साथ एक किराए के मकान में रहती है। शिकायत के मुताबिक साल 2017 में उसके पड़ोस में रहने वाले 50 वर्षीय आरोपी ने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर रेप किया। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने इसके बाद कई बार उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था और घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
वहीं, आरोपी की ओर से कोर्ट में पेश अधिवक्ता मनीष भदौरिया ने कहा कि शिकायतकर्ता की बुआ के लड़के ने आरोपी से पैसे उधार लिए थे और जब आरोपी ने उधार के पैसे लौटाने को कहे थे तो पीड़िता ने उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया। सुनवाई के दौरान उन्होंने पीड़िता के बयानों में विरोधाभाष का भी मुद्दा उठाया। इस दौरान कोर्ट ने पीड़िता के दावे को भी नकार दिया, जिसमें उसने खुद को नाबालिग बताया था लेकिन जांच में सामने आया था कि वह घटना के समय बालिग थी। कोर्ट ने इस मामले में बचाव पक्ष की दलीलों को स्वीकार करते हुए आरोपी को बरी कर दिया।




