दिल्ली एनसीआर

आठ साल के रणवीर ने एआई की दुनिया में दिखाई प्रतिभा, एलजी ने की सराहना

दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) तरनजीत सिंह संधू ने राजधानी के आठ वर्षीय बाल प्रतिभा रणवीर सिंह सचदेवा की जमकर सराहना की है। एलजी ने सोशल मीडिया...

Consumer Khabar: दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) तरनजीत सिंह संधू ने राजधानी के आठ वर्षीय बाल प्रतिभा रणवीर सिंह सचदेवा की जमकर सराहना की है। एलजी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर रणवीर की समझ बेहद प्रेरणादायक है और यह भारत की नई पीढ़ी की अपार क्षमता को दर्शाता है। एलजी ने बताया कि कुछ दिन पहले ऋषिकेश में उनकी मुलाकात रणवीर सिंह सचदेवा से हुई थी। उन्होंने कहा कि महज आठ साल की उम्र में रणवीर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में असाधारण समझ विकसित कर ली है।

इसी प्रतिभा के चलते उन्हें ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में सबसे कम उम्र के वक्ता के रूप में पहचान मिली है। एलजी तरनजीत सिंह संधू ने अपने संदेश में कहा कि यह देखना बेहद उत्साहजनक है कि देश के बच्चे भविष्य की तकनीकों को इतनी आत्मविश्वास के साथ समझ रहे हैं और साथ ही जिम्मेदार नवाचार तथा डिजिटल साक्षरता जैसे मूल्यों को भी अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी उम्र में जिज्ञासा, तकनीकी समझ और सीखने का उत्साह आने वाले भारत की मजबूत तस्वीर पेश करता है।

एलजी ने रणवीर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि देश की नई पीढ़ी तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में दुनिया में भारत का नाम रोशन करने की क्षमता रखती है। उन्होंने इसे “भारत के भविष्य की सकारात्मक झलक” करार दिया। रणवीर सिंह सचदेवा की उपलब्धि को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने खुशी जाहिर की और इसे देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button