खेलदेश

आरसीबी लगातार दूसरी बार बनी IPL चैम्प‍ियन, गुजरात को फाइनल में रौंदा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रव‍िवार (31 मई) को  आईपीएल 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। RCB ने 12 गेंद शेष रहते हुए गुजरात की टीम को 5 व‍िकेट से हराया। बेंगलुरु की बैक टू बैक दूसरी आईपीएल ट्रॉफी रही...

Consumer Khabar: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रव‍िवार (31 मई) को  आईपीएल 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। RCB ने 12 गेंद शेष रहते हुए गुजरात की टीम को 5 व‍िकेट से हराया। बेंगलुरु की बैक टू बैक दूसरी आईपीएल ट्रॉफी रही। वहीं उसने इस जीत के साथ मुंबई (2019, 2020) और चेन्नई (2010, 2011)  के क्लब में शाम‍िल हो गई, जिसने लगातार दो बार आईपीएल का ख‍िताब जीता। ध्यान रहे आईपीएल 2025 का ख‍िताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ही जीता था, जो उसका पहला ख‍िताब था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में RCB के तेज गेंदबाजों ने कमाल द‍िखाया, खासकर रस‍िक सलाम डार ने, ज‍िन्होंने 3 व‍िकेट लिए। इसके बाद चेज मास्टर व‍िराट कोहली ने शानदार 42 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली। खास बात यह रही कि कोहली ने छक्का जड़कर अपनी टीम को ख‍िताब द‍िलाया. वो अंत तक नॉट आउट रहे।

विराट कोहली बने हीरो

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का फाइनल रविवार (31 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच हुआ। मैच में टॉस आरसीबी ने जीता और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। गुजरात टाइटन्स ने पहले खेलते हुए 155/8 का स्कोर बनाया। मैच में आरसीबी के तेज गेंंदबाजाें ने कमाल की गेंदबाजी की। अब आरसीबी की टीम रनचेज कर रही है।  दोनों टीमें दूसरी बार IPL चैम्प‍ियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं। गुजरात ने 2022 में अपना पहला खिताब जीता था, जबकि RCB ने पिछले सीजन ट्रॉफी का सूखा खत्म करते हुए पहला IPL खिताब अपने नाम किया था।
156 के रनचेज में RCB की टीम ने धाकड़ शुरुआत की।

वेंकेटश अय्यर ने खेली अच्छी पारी

वेंकेटेश अय्यर 16 गेंदों पर 32 रन बनाकर स‍िराज की गेंद पर रबाडा के हाथों लपकके गए।  इसके बाद आए देवदत्त पड‍िक्कल महज 1 रन बनाकर कग‍िसो रबाडा की गेंद पर आउट हुए, रबाडा का यह इस आईपीएल का 29वां व‍िकेट रहा। 89 रन पर आरसीबी का तीसरा व‍िकेट रजत पाटीदार (15) के रूप में ग‍िरा, उनको राश‍िद खान ने अपने पहले ओवर आउट किया। इसके बाद इसी ओवर में उन्होंने क्रुणाल पंड्या को आउट कर RCB को चौथा झटका द‍िया। इस तरह मैच रोमांचक हो गया। आईपीएल फाइनल में गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी। गुजरात की ओर से केवल वॉश‍िंंटन सुंदर (50 नाबाद) ने ट‍िककर बल्लेबाजी की। गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही और उनको पहला झटका 22 रन पर कप्तान शुभमन ग‍िल (10) के रूप में लगा, ग‍िल को रजत पाटीदार ने जोश हेजलवुड की गेंद पर लपका। 26 रन के स्कोर पर साई सुदर्शन (12) भी भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद आए न‍िशांत स‍िंधु ट‍िककर खेल रहे थे, लेकिन वो भी 20 रन के स्कोर पर रस‍िक सलाम डार की गेंद पर देवदत्त पड‍िक्कल के हाथों लपके गए। स‍िंंधु के आउट होते हुए गुजरात का स्कोर 55/3 हो गया।

तू चल मैं आता हूं

गुजरात का चौथा व‍िकेट जोस बटलर (19) के रूप में ग‍िरा, तब गुजरात का स्कोर 73 था। वैसे इस मुकाबले में गुजरात की हालत ‘तू चल मैं आया’ की तर्ज पर रही। पांचवां व‍िकेट अरशद खान का रहा, जो 6 गेंदों पर 15 रनों की स्लाॅग‍िंंग बैट‍िंंग के बाद आउट हो गए। अरशद के आउट होते हुए गुजरात का स्कोर 99/5 हो गया। इसके बाद आए राहुल तेवत‍िया भी 7 रन बनाकर चलते बने, जो गुजरात की टीम का छठा व‍िकेट रहे। सातवां व‍िकेट जेसन होल्डर का रहा, जो 7 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का श‍िकार बने। इस तरह भुवनेश्वर ने आईपीएल में अपने 28 व‍िकेट पूरे किए। गुजरात के आख‍िरी आउट होने वाले बल्लेबाज राश‍िद खान रहे, उन्होंने 7 बनाए।

नीचे पुराने पिलरों पर खड़ी कर दी चार मंजिला इमारत, बना बड़े हादसे का कारण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button