दिल्ली

शादी से इनकार पर होटल में इस तरह किया युवती पर खौफनाक हमला

नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के न्यू उस्मानपुर थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक होटल में शादी के लिए राजी न होने पर एक युवक ने युवती के गले पर ब्लेड से जानलेवा...

नई दिल्ली, कंज्यूमर खबर। नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के न्यू उस्मानपुर थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक होटल में शादी के लिए राजी न होने पर एक युवक ने युवती के गले पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने खुद का गला काटकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार, गंभीर हालत को देखते हुए युवक और युवती दोनों को पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के परिजनों ने युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने धोखे से युवती को होटल में बुलाया और वहां उसकी हत्या करने की कोशिश की। परिवार का कहना है कि युवक लंबे समय से युवती पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक और युवती दोनों एक ही गली में रहते हैं और उनके बीच पहले से दोस्ती थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि उस्मानपुर इलाके के नादिया पार्क के पास स्थित एक होटल में दो लोग घायल पड़े हैं। मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने देखा कि एक युवक और एक युवती के गले पर ब्लेड से वार के निशान थे और पास ही खून से सना ब्लेड पड़ा हुआ था।
शुरूआती जांच में सामने आया है कि युवक ने युवती को मिलने के बहाने होटल बुलाया था। वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन दोनों के परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसी बात को लेकर होटल में कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक रूप ले बैठी। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच-पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button