दिल्ली एनसीआरदेश

सैयद फैज-ए-इलाही का आतंकी कनेक्शन!, अतिक्रमण पर कार्रवाई…पुलिस पर पथराव!

दिल्ली के सैयद फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपाल अतिक्रमण को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ध्वस्तीकरण का काम बीती रात 1 बजे से शुरू कर दिया गया है। इलाही मस्जिद के पास भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी...

नई दिल्ली/कंज्यूमर खबर। दिल्ली के सैयद फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपाल अतिक्रमण को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ध्वस्तीकरण का काम बीती रात 1 बजे से शुरू कर दिया गया है। इलाही मस्जिद के पास भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का विरोध करने के लिए पहुंची भारी भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

उपद्रवियों के द्वारा हुए हमले के बाद पुलिस बल और स्पेशल स्टाफ की तैनाती बढ़ा दी गई है। मस्जिद के पास अवैध रूप से बनीं दुकानें, डायग्नोस्टिक सेंटर, बारात घर और अन्य घरों को तोड़कर मिट्टी में मिला दिया गया है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ सर्च अभियान भी तेज कर दिया है। अभी तक 10 के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली हाईकोर्ट ने तुर्कमान गेट स्थित रामलीला मैदान के पास करीब 39,000 वर्ग फुट जमीन से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। अदालत ने एमसीडी और पीडब्ल्यूडी से कहा कि इलाके में बनी सड़क, फुटपाथ, बैंक्वेट हॉल, पार्किंग, प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटर, जैसी संरचनाएं हटाई जाएं। मस्जिद प्रबंध समिति ने आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी। दावा किया कि यह जमीन नोटिफाइड वक्फ प्रॉपर्टी है और इस पर सिर्फ वक्फ ट्रिब्यूनल का अधिकार है। याचिका को खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। कोर्ट के आदेश के मुताबाकि, फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास की अवैध प्रॉपर्टी पर रात एक बजे 32 बुलडोजर के द्वारा कार्रवाई की गई।

फैज-ए-इलाही मस्जिद का आतंकी कनेक्शन

फैज-ए-इलाही मस्जिद के खिलाफ जांच तेज कर दी गई है। हाल की जांच में जानकारी मिली है कि इस मस्जिद का कनेक्शन आतंकियों से जुड़ा रहा है। दिल्ली ब्लास्ट से भी इस मस्जिद के तार जुड़े होने की शंका की जी रही है। फिलहाल स्पेसल स्टाफ पूरे प्रकरण की जांच कर रहा है। दरअसल, दिल्ली में लाल किले के नजदीक हुए ब्लास्ट का आतंकी सुसाइड बॉम्बर उमर उन नबी धमाके को अंजाम देने से पहले इस मस्जिद में गया था। यहां पर वह पूरे 15 मिनट तक रुका था, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। सीसीटीवी फुटेज में साफतौर पर डॉ. उमर नबी पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट के पास स्थित फेज-ए-इलाही मस्जिद के अंदर जाते और वहां से बाहर आते हुए नजर आया था।

समाजवादी पार्टी के नेता का नाम आ रहा सामने

पुलिस पर हुए पथराव औऱ हिंसा के लिए उकसाने जैसे गतिविधियों को हवा देने की साजिश रची जा रही थी। इस पूरे प्लान में आप नेता, सपा नेता और अन्य दलों तो नेताओं के नाम बताए जा रहे हैं। हिंसा को उकसाने के लिए पूरे प्लान को तैयार करने वाले सपा नेता को पूछताछ के लिए पुलिस ने बुला या है। इसके बाद आप विधायक अमानतुलाह खान पर मुसीबत की तलवार टक सकती है। अब तक 85 फीसदी से अधिक अतिक्रमण हटा दिया गया है। बाकी पर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button